जलदाय मंत्री बोले, मैं पीछे हट सकता हूं, पर टीना डाबी पीछे नहीं हटती हैं, रौचक किस्सा

जलदाय मंत्री बोले, मैं पीछे हट सकता हूं, पर टीना डाबी पीछे नहीं हटती हैं, रौचक किस्सा
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में रात्रि चौपाल को लेकर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने मालपुरा उपखंड में जनसुनवाई की। इस दौरान उनके साथ टोंक कलेक्टर टीना डाबी भी थी। इस बीच उन्होंने एक हैरान कर देने वाला बयान दिया। जिसका वीडियो काफी चर्चा में है। दरअसल, ग्रामीणों की किसी मांग को लेकर मंत्री कन्हैया लाल चौधरी बोले, एक बार तो मैं पीछे हट सकता हूं, लेकिन हमारे कलेक्टर टीना डाबी जी है, वह आगे जाकर कभी पीछे नहीं हटती हैं। यह सुनकर टोंक कलेक्टर टीना डाबी भी खिलखिलाकर हँस पड़ी। यही नहीं अन्य मौजूद लोग भी हँस पड़े। मंत्री का यह बयान न केवल सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। बल्कि उसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी के जिले में गड़बड़ झाला! दिव्यांग स्कूटी योजना का गलत उपयोग

मैं पीछे हट सकता हूं, लेकिन कलेक्टर पीछे नहीं हटती हैं

दरअसल, टोंक जिले में रात्रि चौपाल का लगातार अभियान चल रहा है। इसको लेकर कभी कलेक्टर टीना डाबी, तो कभी जिले के मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच मालपुरा उपखंड में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की अगवाई में रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कलेक्टर टीना डाबी भी मौजूद थी। इसके अलावा कई विभागों की आधिकारी भी मौजूद थे। रात्रि चौपाल में चारागाह की डेढ़ सौ बीघा भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने मुद्दा उठाया। इसको लेकर मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर जब ग्रामीणों को भरोसा नहीं हुआ, तो मंत्री ने कहा कि एक बार तो मैं कह कर पीछे हट सकता हूं, लेकिन यहां की कलेक्टर टीना डाबी जी, जो एक बार आगे बढ़ जाती है, तो पीछे नहीं आती है। यह सुनकर टोंक कलेक्टर खिलखिला कर हँसने लगी। इसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : 1 रुपए के विवाद पर छात्र से बर्बरता! हनुमानगढ में हैरान करने वाली घटना

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाए कई मुद्दे

रात्रि चौपाल के दौरान मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और टोंक कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में विभिन्न मुद्दे सामने आए। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली के ट्रांसफार्मर और चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के मुद्दों को जोर शोर से उठाया। इस दौरान मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि टोंक कलेक्टर टीना डाबी इस मामले को लेकर जल्दी से गंभीरता दिखाएगी। उन्होंने शिविर के दौरान टोंक कलेक्टर की कार्यशैली की सराहना की। शिविर में एडीएम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन की करतूत! दूल्हे को लूट लिया, अब मारने की धमकी

पूर्व सरपंच ने की बात पर भी हँस पड़ी थी टोंक कलेक्टर

बीते दिनों भी निवाई उपखंड के किरोद गांव में रात्रि चौपाल आयोजित हुआ। इसमें वहां के विधायक रामसहाय वर्मा मौजूद थे। इस बीच एक पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव ने भी टीना डाबी की तारीफ की। जिसको सुनकर एक बार तो टोंक कलेक्टर भी हँस पड़ी थी। दरअसल, पूर्व सरपंच ने कहा कि अब तक हमने आपको टीवी और मोबाइल पर ही देखा हैं, आज आपको देखने का सौभाग्य मिला हैं। हमें आपसे बहुत आशा है, आप हमारी समस्याओं को जल्द दूर करेंगी। पूर्व सरपंच ने टोक कलेक्टर के सामने सड़क की समस्या का मुद्दा उठाया था।

यह भी पढ़ें : बदमाशों की धमकी! काट कर फेंक देंगे, धौलपुर पेट्रोल पंप पर हैरान करने वाली वारदात

नरेश मीणा का आंदोलन टला! टीना डाबी का फार्मूला सक्सेस, जानिए क्या

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author