टोंक में एसीबी! 20 हजार की रिश्वत के साथ 2 जने गिरफ्तार

टोंक में एसीबी! 20 हजार की रिश्वत के साथ 2 जने गिरफ्तार
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में शुक्रवार को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां एसीबी ने डॉ. केएन मोदी विश्वविद्यालय में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एसीबी की टीम ने दो प्रोफेसर को 20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। दोनों प्रोफेसर छात्र की उपस्थिति को लेकर उसे परेशान कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने पीड़ित से रिश्वत की मांग की। इस पर एसीबी ने कार्रवाई में दोनों प्रोफेसर को दबोच लिया। इनमें एक महिला प्रोफेसर भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : 7 घंटे, 383 परिवाद! गजब कर दिया IAS टीना डाबी ने

मोदी यूनिवर्सिटी से दो प्रोफेसर गिरफ्तार

एसीबी की यह कार्रवाई डीआईजी नारायण टोगस के निर्देशन पर की गई है। निवाई के डाॅ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी में बीएड़ के एक छात्र की उपस्थित पूरी नहीं होने के चलते दो प्रोफेसर उसे परेशान कर रहे थे। इसको लेकर पीड़ित छात्र ने एसीबी से इस मामले की शिकायत की। इसके बाद शिकायत का सत्यापन किया गया और दोनों प्रोफेसर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान शुक्रवार को पीड़ित ने असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश चंद मीणा और बीएड़ विभाग की हेड और एसोसिएट प्रोफेसर मीनू मंगल को रिश्वत की 20000 की राशि दी। इसके बाद जैसे ही पीड़ित की तरफ से इशारा मिला और एसीबी ने दोनों को तुरंत दबोच लिया।

यह भी पढ़ें : अमित शाह बॉर्डर पर जाएंगे! सरकार अलर्ट, जानिए क्या बड़ा होने वाला है

23000 की रिश्वत मांगी थी प्रोफेसर ने

मामले के अनुसार पीड़ित छात्र कोे दोनों प्रोफेसर उपस्थित कम होने का भय दिखा रहे थे। उन्होंने पीड़ित छात्र से कहा कि यदि वह उसकी उपस्थिति पूरी करवाना चाहता है, तो 23000 रुपए देने होंगे। पीड़ित छात्र सैकण्ड ईयर का छात्र है, जिसे एग्जाम देने से रोका जा रहा था। बाद में पीड़ित और प्रोफेसर के बीच 20000 में यह सौदा तय हुआ। बाद में शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की। इधर, एसीबी की कार्रवाई से डाॅ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी में हडकम्प मच गया। टोंक एसीबी के एएसपी ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में दोनों प्रोफेसर को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी उनसे लगतार पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें : विकराल आग से सनसनी! फिर थाना प्रभारी ने खुद बुझाई आग

अन्य विद्यार्थियों को भी परेशान करने का मामला आया

इधर, टोंक एसीबी के एएसपी ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि इस तरह के कई पीड़ित छात्र है, जो इन प्रोफेसर के कारण परेशान थे। उन्हें भी रिश्वत देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस दौरान एक छात्रा सामने आई, जो रोती हुई दिखाई दी। उसे एग्जाम नहीं देने दिया गया था। उसे भी परेशान किया गया था। इसके अलावा एक रजिस्टर भी मिला है। जिसमें कुछ पीड़ित छात्रों के नाम और कुछ पैसे भी मिले है। उन्होंने आशंका जताई है कि ऐसे कई पीड़ित छा़त्र हो सकते है। इसको लेकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में बदमाशों का तांडव! ताबड़तोड़ फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला

7 घंटे, 383 परिवाद! गजब कर दिया IAS टीना डाबी ने

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!