मुझे लोग धमकाते हैं, दबंग सांसद हनुमान बेनीवाल को किसने धमकाया

जयपुर/टोंक : राजस्थान के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अपने तेज तर्रार और दबंग छवि के कारण जाने जाते हैं। उनके विवादित बयान कई बार चर्चा में रह चुके हैं। इस बीच सांसद हनुमान बेनीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। इसमें बेनीवाल कह रहे हैं कि लोग मुझे भी धमकाते हैं, लेकिन मैं डरने वाला नहीं। जब मुझे फोन पर धमकाते हैं, तो मैं तो 50 तो उस समय ही कह देता हूं। ‘तेरी ऐसी की तैसी।’ बेनीवाल का यह वीडियो उनके समर्थकों की ओर से काफी वायरल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : खाटू श्याम मंदिर की फॉर्च्यूनर कार का तांडव! चार जनों को उड़ाया
हनुमान बेनीवाल बोले, मुझे भी लोग धमकाते हैं
दरअसल, यह वीडियो 15 मई का हैं, जब हनुमान बेनीवाल टोंक जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए। इस दौरान बेनीवाल टोंक जिले के किंवाड़़ा गांव में पहुंचे, जहां लोगों ने उनके बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि जब किसी के खिलाफ मोर्चा खोलते हैं, तो लोग उन्हें भी धमकाते हैं। कई बार उनके फोन पर धमकियां आती है। बेनीवाल आगे कहते हैं कि जब मुझे फोन पर धमकाते हैं, तो मैं 50 तो उस समय ही कह देता हूं। तेरी ऐसी की तैसी। मैं डरने वाला नहीं हूं क्योंकि आप हजारों की तादाद में मेरे साथ खड़े हो, तो मुझे किसी बात का डर नहीं हैं। इधर, सोशल मीडिया लोग कह रहे कि हनुमान बेनीवाल जैसे दबंग नेता को भला कौन धमका सकता है?
यह भी पढ़ें : मां बेटे ने नदी में लगाई छलांग! डबल सुसाइड कांड की यह वजह थी
जलदाय मंत्री पर भी साधा था निशाना
इस कार्यक्रम में सांसद हनुमान बेनीवाल ने टोंक जिले के निवासी जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चैधरी को भी जमकर आड़े हाथ लिया। इसका बयान सियासी गलियारों में जमकर गुंजा। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा था कि पानी, तो मैं कन्हैया लाल को पिला दूंगा इस बार। उन्होंने मंत्री को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगली बार उन्हें विधानसभा में नहीं जाने दूंगा। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें : मासूम की गर्दन पर चाकू! बदमाश ने लूट का मचाया तांडव
बजरी माफिया के खिलाफ सदा लड़े है बेनीवाल
दबंग सांसद हनुमान बेनीवाल अपनी तेज तर्रार छवि के कारण सुर्खियों में रहते आए। सरकार के खिलाफ बेनीवाल का मोर्चा हमेशा ही खुला रहता हैं। हनुमान बेनीवाल शुरू से बजरी माफियाओं के खिलाफ रहे। इसको लेकर कई बार उन्होंने आंदोलन भी किए हैं। जिसमें उन्होंने कई बड़े नेताओं को निशाने पर लिया है। प्रदेश में जहां भी अवैध बजरी को लेकर कोई मामला उठता है, तो सांसद हनुमान बेनीवाल का आंदोलन जरूर होता है। इसके चलते बेनीवाल लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। लोगों को कोई मदद नहीं मिलती तो वह हनुमान बेनीवाल को याद करना नहीं भूलते है। चाहे वह प्रदेश का कोई हिस्सा हो।
यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली के ठहाके! विधानसभा में राज्यपाल की बात सुनकर
खाटू श्याम मंदिर की फॉर्च्यूनर कार का तांडव! चार जनों को उड़ाया

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









