टोंक में BJP की हार का अब कौन जिम्मेदार! क्यों खिसक गई जिले में पार्टी की जमीन, क्या संगठन में होगा बदलाव

✍️मनीष बागड़ी
टोंक : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली। टोंक में भी जिला परिषद् चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत के साथ 31 सीटों में 25 सीटों पर जीत मिली। जबकि भाजपा महज 5 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया कि वाकई में जिले में बीजेपी के खिलाफ लहर है। बीजेपी की इस करारी हार को लेकर अब सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है। आखिर बीजेपी टोंक में इतनी कमजोर कैसे हो गई? पार्टी की इस कमजोरी के पीछे कौन जिम्मेदार है? पार्टी को गंभीरता से इन कारणों पर विचार किया जा चाहिए। साथ ही यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या बीजेपी जिला संगठन में इस हार के बाद बदलाव होगा?
यह भी पढ़ें : देवली पंचायत समिति : सांसद हरिश्चंद्र मीणा का जादू चला! कांग्रेस की बड़ी जीत, जानिए कौन होंगे प्रधान के प्रबल दावेदार
मंत्री कन्हैया लाल चौधरी भी नहीं बचा पाएं लाज
इस चुनाव परिणाम में चौकाने वाला मामला टोडारायसिंह पंचायत समिति का भी रहा, जहां सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी अपनी लाज नहीं बचा पाएं। उनके इलाके में भी बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। कुल 19 सीटों में केवल बीजेपी को पांच सीटों पर जीत मिली। जबकि यहां भी कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला और 11 सीटों पर जीत मिली। इसी तरह कन्हैया लाल चौधरी के क्षेत्र में अब आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने आखिर सेंध मार ही दी है। उन्होंने एंट्री करते हुए आरएलपी की तीन सीटों के जरिए कब्जा किया है। बता दें कि बेनीवाल ने बीते दिनों अपने बयानों में मंत्री को कई बार आड़े हाथ लिया था। बेनीवाल ने कुछ हद तक मंत्री को दिया हुआ चैलेंज भी पूरा कर दिखाया है। ऐसी स्थिति में चर्चा हो रही है आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव में बेनीवाल कन्हैया लाल चौधरी के लिए मुसीबत बन सकते है।
यह भी पढ़ें : सचिन पायलट के गढ़ में फिर कांग्रेस की फतह, जानिए अब कौन हैं टोंक जिला प्रमुख के दावेदार
आखिर टोंक में बीजेपी की क्यों हुई दुर्दशा? कौन है इसका जिम्मेदार
पंचायत राज चुनाव में जिला परिषद या पंचायत समितियां की बात करें, तो हर जगह बीजेपी को करारी शिकस्त मिली। कांग्रेस ने अपना परचम फहराते हुए सब जगह अपना इकबाल कायम किया है। बीजेपी की हार के साथ अब सियासी चर्चा शुरू हो गई है कि जिले में बीजेपी की जमीन अचानक इतनी कैसे खिसक गई? क्या कमी रही कि जो बीजेपी के खिलाफ मानांे लहर ही चल गई। इधर, बीजेपी में फूट को लेकर भी इस हार का प्रमुख कारण माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, जिला अध्यक्ष का रवैया, और जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरना। इन तमाम कारणों को लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें : वाह पोपटलाल! 14 बार चुनाव हारे, बेनीवाल ने थामा हाथ तो 15वीं बार में मिली ऐतिहासिक जीत
हार के बाद संगठन मेें होंगे बदलाव?
जिला परिषद् चुनाव में पांच सीटों पर सिमट जाना बीजेपी की करारी हार साबित करती हैै। क्या इस हार के बाद पार्टी संगठन टोंक में जिम्मेदारी तय करेगी? आखिर किसकी वजह से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा, जहां एक और बीजेपी कड़ी से कड़ी जोड़ने का दावा करती रही, लेकिन धरातल पर बीजेपी अपनी ही जमीन नहीं बचा पाई। नेताओं और कार्यकर्ताओं में आपसी फूट इस चुनाव में भारी पड़ गई। इस चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी के इस अंर्तकलह का भरपूर फायदा मिला। नगरी निकाय चुनाव के बाद जिला परिषद् चुनाव में शिकस्त के बाद क्या जिले के बीजेपी संगठन में बदलाव किया जाहिए? इसकों लेकर भी चर्चा का दौर शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा ने पंचायत चुनाव में दिखाया ताकत! 22 प्रत्याशियों की जीत से राजस्थान की सियासत में जमकर हलचल
सरकार लोगों की उम्मीदें पर खरा नहीं उतरी
टोंक जिले में बीजेपी की करारी हार के पीछे एक कारण लोगों की उम्मीद पर खरा नहीं उतरना भी माना जा रहा है। सरकार आश्वासन के दावे करती रही, लेकिन धरातल पर लोगों को कुछ नहीं मिला। इसका उदाहरण देवली पंचायत समिति क्षेत्र के नासिरदा में बीते दिनों देखने को मिला। जब टोंक जिले के प्रभारी और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर प्रचार के लिए गए। वहां ग्रामीणों ने खऱी-खऱी सुना दी। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क नहीं बनी, हम बीजेपी को वोट नहीं देंगे। आमजन कि इस चेतावनी को उस समय शायद मंत्री और बीजेपी के नेताओं ने गंभीर नहीं लिया, लेकिन अब परिणाम सामने आए हैं, तो शायद ऊर्जा मंत्री और बीजेपी के नेताओं को महसूस हो रहा होगा कि वाकई में जनता की नहीं सुनी, तो उन्होंने आइना दिखा दिया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस के ‘जय और वीरू’ का बड़ा खेला! BJP अब भी नहीं संभली तो आगे क्या होगा….

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



