टोंक जिला प्रमुख की कुर्सी पर दो दिग्गज परिवारों की दावेदारी! सचिन पायलट की मुहर किस पर, सुषमा या अलका बैरवा?

✍️ मनीष बागड़ी
टोंक : राजस्थान के टोंक में जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला। 31 सीटों में से 25 सीटों पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है, ऐसी स्थिति में कांग्रेस की तरफ से अगला जिला प्रमुख कौन होगा? इसको लेकर जिले की सियासत में हलचल मची हुई है। सूत्रों की माने तो, कांग्रेस के दो दिग्गज परिवारों में इस दौड़ को लेकर रोचक समीकरण देखने को मिल रही है। इनमें निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की पत्नी सुषमा बैरवा और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व बनवारी लाल बैरवा की बेटी अलका बैरवा को लेकर काफी चर्चा में है। इस रिपोर्ट से जानिए किसका पलड़ा भारी है और सचिन पायलट की मुहर किसके नाम पर लगा सकती है।
यह भी पढ़ें : देवली प्रधान चुनाव : रतन लाल हाड़ा और महादेव मीणा, किसका पलड़ा भारी? या फिर किसी दूसरे के सिर पर होगा ताज
सुषमा बैरवा -ः जिला प्रमुख की दौड़ में निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की पत्नी सुषमा बैरवा का नाम जोरों पर चर्चा में है। सुषमा बैरवा जिनके ससुर द्वारका प्रसाद बैरवा टोंक के सांसद भी रह चुके हैं। सुषमा ने वार्ड नंबर 22 से 1410 वोटो से जीत हासिल की है। मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते उन्हें जिला प्रमुख का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन सुषमा बैरवा की खुद की कोई सियासी जमीन नहीं है। उनका वर्चस्व उनके पति प्रशांत बैरवा की वजह से है। राजनीतिक अनुभव की बता करें, तो उनके पास अपना कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस के ‘जय और वीरू’ का बड़ा खेला! BJP अब भी नहीं संभली तो आगे क्या होगा….
अलका बैरवा -ः जिला प्रमुख की दौड़ में वार्ड नंबर 21 की विजेता प्रत्याशी अलका बैरवा, जो पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय बनवारी लाल बैरवा की बेटी भी हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें, तो अलका बैरवा का खुद का अपना राजनीतिक वर्चस्व है। इससे पहले वह निवाई की पूर्व प्रधान भी रह चुकी है। उन्हें राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है। लिहाजा अनुभव के आधार पर अलका बैरवा सुषमा बैरवा से अधिक वरिष्ठता रखती है।
यह भी पढ़ें : टोंक में BJP की हार का अब कौन जिम्मेदार! क्यों खिसक गई जिले में पार्टी की जमीन, क्या संगठन में होगा बदलाव
सचिन पायलट की किस पर लगेगी मोहर
टोंक कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट का गढ़ है, ऐसी स्थिति में जिला प्रमुख कौन होगा? इसका फैसला संभवतः सचिन पायलट की सहमति से ही होगा। इधर, जिले में चर्चा चल रही है कि सुषमा और अलका को लेकर किस नाम पर सचिन पायलट की सहमति मिलेगी। इसको लेकर राजनीति जानकार लोगों की अपनी अपनी समीकरणें है। बता दें कि सुषमा बैरवा के पति प्रशांत बैरवा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के माने जाते हैं। ऐसे में चर्चा हो रही है कि क्या सचिन पायलट सुषमा बैरवा के नाम को लेकर सहमत हो पाएंगे या नहीं? यह अब देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें : सचिन पायलट के गढ़ में फिर कांग्रेस की फतह, जानिए अब कौन हैं टोंक जिला प्रमुख के दावेदार
क्या सचिन पायलट भूल पाएंगे मानेसर का वह किस्सा?
बता दें कि गहलोत सरकार में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी संकट काफी सूर्खियों में रहा था। प्रशांत बैरवा सचिन पायलट के कभी करीबी लोगों में माने जाते थे, लेकिन सियासी संकट के दौरान उन्होंने सचिन पायलट का साथ छोड़ दिया था। पायलट 2020 जुलाई में अपने समर्थित विधायकों को लेकर हरियाणा के मानेसर चले गए थे। इनमें प्रशांत बैरवा भी शामिल थे, लेकिन 11 जुलाई 2020 को प्रशांत बैरवा, दानिश अबरार, रोहित बोहरा और चेतन डूडी समेत विधायकों ने पायलट का साथ छोड़ दिया और राजस्थान वापस लौट आए। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने अशोक गहलोत और कांग्रेस के नेतृत्व पर अपना समर्थन जताया था। यह सियासी घटनाक्रम अब फिर से चर्चा में आ गया है। इसको लेकर अब चर्चा जोरों पर है कि क्या सचिन पायलट इस सियासी घटनाक्रम को भूला पाएंगे या नहीं? इस सस्पेंस को लेकर अब सियासी पारे में जमकर हलचल है।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



