वाह पोपटलाल! 14 बार चुनाव हारे, बेनीवाल ने थामा हाथ तो 15वीं बार में मिली ऐतिहासिक जीत

बालोतरा : राजस्थान के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस पंचायत राज चुनावों अपना लोहा मनवा दिया। प्रदेश में आरएलपी ने कई सीटों पर जीत हांसिल की। राजस्थान के बालोतरा जिले के समदड़ी में एक अनौखा मामला सामने आया, जहां 59 वर्षीय पोपटलाल सरगरा ने लगातार 14 चुनावों में हार का सामना किया, लेकिन इस बार बेनीवाल ने पोपटलाल का हाथ थामा, तो उसकी किस्मत ही बदल गई। आरएलपी के टिकट पर पोपटलाल ने 15वें प्रयास में आखिरकार जीत का स्वाद चख ही लिया। उसने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के टिकट पर सिवाना पंचायत समिति के वार्ड नंबर 9 से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने कड़े मुकाबले में 11 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। यह मामला अब सियासी गलियारों की काफी सुर्खियों में है।
यह भी पढ़ें : जयपुर में बदमाशों के जुलूस में लंगड़ाते हुए चले आरोपी, पुलिस की जमकर तारीफ, ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला
बेनीवाल ने हाथ थामा तो, पोपटलाल को आखिर मिली जीत
14 चुनावों में लगातार हार के बावजूद पोपटलाल का हौसला कम नहीं हुआ था। इस बार उसका हाथ थामा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और पार्टी नेता नारायण बेनीवाल ने। पार्टी ने उन्हें सदस्यता दिलाकर सिवाना पंचायत समिति के वार्ड 9 से अपना उम्मीदवार बनाया, जिस पर खरे उतरते हुए पोपटलाल ने जीत हासिल कर पार्टी की झोली में यह सीट डाल दी। आखिर पोपटलाल ने 14 बार हार होने के बाद 15 वीं बार जीत का स्वाद चख ही लिया। पोपटलाल ने इसका श्रेय सांसद बेनीवाल और मतदाताओं को दिया। उसने सभी का आभार जताया।
यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर में रेलवे पटरी ब्लास्ट के बाद फिर बड़ी साजिश की आशंका! बॉर्डर पर मिला कैमरे वाला बड़ा ड्रोन, जानिए मंसूबे
सरपंच से लेकर सांसद तक लड़ चुके हैं 14 चुनाव
पोपटलाल सरगरा का चुनावी सफर बेहद दिलचस्प और संघर्षपूर्ण रहा है। उसने चुनाव लड़ने का काफी शोक रहा। इस जीत से पहले वह अब तक कुल 14 चुनाव लड़ चुका है। जिनमें हर बार उन्हें पराजय मिली। पोपट लाल के चुनावी रिकॉर्ड में 5 बार सरपंच, 4 बार विधानसभा, 4 बार लोकसभा और 1 बार पंचायत समिति और जिला परिषद डेलीगेट का चुनाव शामिल है, लेकिन वह हर बार चुनाव हारा।
यह भी पढ़ें : पुष्कर मेले में देसी V/S विदेशी कबड्डी! एक-दूसरे को उठाकर पटका, फटी शर्ट, जानिए कौन जीता मैच?
ठेला लगाकर जोड़ता था पैसा, फिर अपनी मोपेड़ से करता प्रचार
पोपटलाल की सादगी और चुनाव लड़ने का तरीका हमेशा चर्चा में रहा है। वह समदड़ी क्षेत्र में कपड़ों का ठेला लगाकर अपना जीवनयापन करते हैं, लेकिन उसके चुनाव लड़ने का शौक कभी कम नहीं हुआ। वह पांच साल तक अपनी मेहनत की कमाई से पैसे जोड़कर चुनाव लड़ने के लिए फंड इकट्ठा करता था। खुद्दार इतना किसी से सहयोग नहीं मांगता। बिना किसी बड़े काफिले या तामझाम के वह अपनी पुरानी मोपेड पर पार्टी का झंडा लगाकर प्रचार के लिए निकल जाता। जेब में प्रचार के पर्चे रखकर गांव-ढाणियों में वोट मांगने निकल जाता था। उसकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद स्थानीय लोगों और आरएलपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वहीं पोपटलाल की जीत को प्रदेश भर में काफी चर्चा हो रही है।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



