देवली पंचायत समिति : सांसद हरिश्चंद्र मीणा का जादू चला! कांग्रेस की बड़ी जीत, जानिए कौन होंगे प्रधान के प्रबल दावेदार

टोंक : राजस्थान के टोंक में पंचायत राज चुनाव के चलते कांग्रेस पार्टी का दबदबा देखने को मिला। इस बीच देवली पंचायत समिति में सांसद हरिश्चंद्र मीणा का जादू चल गया। देवली पंचायत समिति में भी कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। 25 वार्डों में से कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत हासिल हुई। ऐसी स्थिति में कांग्रेस की तरफ से देवली पंचायत समिति का प्रधान बनना लगभग तय है। जबकि भाजपा महज 6 सीटों पर सिमट गई। प्रधान के लिए स्पष्ट बहुमत के लिए 13 सीटों की आवश्यकता है। जिसे कांग्रेस पूरा कर चुकी है।
यह भी पढ़ें : सचिन पायलट के गढ़ में फिर कांग्रेस की फतह, जानिए अब कौन हैं टोंक जिला प्रमुख के दावेदार
15 सीटों पर जीत हासिल की कांग्रेस ने
चुनाव परिणाम में कांग्रेस के टिकट पर वार्ड संख्या 2 से हरजीराम, वार्ड 4 से सीता देवी, वार्ड 5 से शिवराज मीणा, वार्ड 6 से रतन लाल, वार्ड 9 से नन्दलाल रेगर, वार्ड 10 से लाड़ देवी, वार्ड 11 से प्रियंका कुमारी मीणा, वार्ड 12 से प्रियंका जाट, वार्ड 13 से कविता गुर्जर, वार्ड 14 से महादेव सिंह मीणा, वार्ड 15 से नन्द किशोर, वार्ड 18 से सोजी, वार्ड 20 से रानी नागर, वार्ड 22 से राजी और वार्ड 23 से कंवरी लाल ने जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड संख्या एक से विमल जैन, वार्ड 3 से रेखा, वार्ड 16 से मन्जू मीणा, वार्ड 17 से हरिसिंह गुर्जर, वार्ड 19 से संजु और वार्ड 24 से धर्मराज मीणा निर्वाचित हुए हैं। अन्य विजेताओं में वार्ड 7 से पिंकी देवी और वार्ड 25 से दुर्गालाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयी रहे हैं। जबकि वार्ड 8 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ऐजन और वार्ड 21 से बहुजन समाज पार्टी की शालू देवी मीणा ने जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा ने पंचायत चुनाव में दिखाया ताकत! 22 प्रत्याशियों की जीत से राजस्थान की सियासत में जमकर हलचल
जानिए कौन है देवली प्रधान के दावेदार
देवली पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद पार्टी में काफी उत्साह है। इस चुनाव में जीते कांग्रेसी प्रत्याशियों में रतनलाल हाडा और महादेव मीणा दोनों देवली पंचायत समिति के नए प्रधान के प्रबल दावेदार हैं। इनमें महादेव मीणा पिछले बोर्ड में उप प्रधान रहे। जो अभी वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी है। जबकि रतनलाल हाडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कई बार अध्यक्ष भी रहे। एक बार उप प्रधान भी रह चुके हैं। देवली का नया प्रधान कौन होगा? यह टोंक सांसद हरिश्चंद्र मीना पर निर्भर है। अब देखना होगा महादेव मीना और रतनलाल हाडा दोनों नामों में से किस पर सांसद की मोहर लगेगी?
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



