राजस्थान में कांग्रेस के ‘जय और वीरू’ का बड़ा खेला! BJP अब भी नहीं संभली तो आगे क्या होगा….

✍️ मनीष बागड़ी
जयपुर : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी की जमीन को हिला कर रख दिया है। कांग्रेस की जय और वीरू की जोड़ी यानी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली की जोड़ी ने वाकई में कमाल कर दिया। इस चुनाव परिणाम में 16 जिला परिषद में कांग्रेस को बहुमत मिला है, जबकि भाजपा महज पांच जिला परिषद में सिमट गई। हालांकि करौली, बारां, श्रीगंगानगर और कोटा में 17 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी, लेकिन इस चुनाव परिणाम ने बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि यदि भाजपा अब भी नहीं संभली, तो आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव परिणाम में यह उनके लिए कितना नुकसान होगा? यह सोचने का विषय होगा।
यह भी पढ़ें : टोंक में BJP की हार का अब कौन जिम्मेदार! क्यों खिसक गई जिले में पार्टी की जमीन, क्या संगठन में होगा बदलाव
कांग्रेस को मिला प्रदेश में प्रचंड बहुमत
पंचायत राज चुनाव के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने बीजेपी की जड़ों को हिला कर रख दिया है। कांग्रेस को 16 जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं बीजेपी को पांच और तीसरे मोर्चे के तौर पर मजबूत बनकर उभरी सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी को एक जिला परिषद में बहुमत मिला है। कांग्रेस को मिली इस जीत ने उनका कॉन्फिडेंस लेवल हाई कर दिया है और होगा भी क्यों नहीं? कांग्रेस इसके लिए जी तोड़ मेहनत जो कर रही थी। हालांकि, नगरीय निकाय चुनाव मंे कांग्रेस को जैसी चाही, वैसी सफलता नहीं मिला, लेकिन इस पंचायत राज चुनाव में उन्होंने शानदार तरीके से कमबैक किया। अब कांग्रेस इस चुनाव परिणाम के आधार पर 2028 के विधानसभा चुनाव में अपनी ताल ठोक रही है।
यह भी पढ़ें : देवली पंचायत समिति : सांसद हरिश्चंद्र मीणा का जादू चला! कांग्रेस की बड़ी जीत, जानिए कौन होंगे प्रधान के प्रबल दावेदार
जय और वीरू की जोड़ी ने किया कमाल
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम की जूली की जोड़ी को सियासत में जय और वीरू की जोड़ी के रूप में देखा जाता है। दोनों ही नेताओं की मेहनत इस चुनाव परिणाम में रंग लाई है। पंचायत राज को लेकर जब चुनाव परिणाम घोषित हुए, तो दोनों नेताओं के चेहरों की खुशी नहीं समा रही थी। जब डोटासरा और टीकाराम जूली एक दूसरे से गर्म जोशी से गले मिले, तो जूली ने डोटासरा को गले लगा कर उठा लिया। इसका वीडियो अब सियासी गलियारों में न केवल तेजी से सामने आ रहा है, बल्कि चर्चा का विषय भी बना हुआ है। इन दोनों नेताओं की जोड़ी को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें : सचिन पायलट के गढ़ में फिर कांग्रेस की फतह, जानिए अब कौन हैं टोंक जिला प्रमुख के दावेदार
कांग्रेस चाहती है, 2028 तक बने यही माहौल
कांग्रेस की इस प्रचंड जीत को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जमकर उत्साह में दिखे। मीडिया से बातचीत के दौरान उनका कॉन्फिडेंस गजब का दिखाई दे रहा था। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में बीजेपी पर जमकर फटकारे लगाए। उन्होंने दावा किया है कि अब कांग्रेस इस जीत के माहौल को आगामी 2028 विधानसभा चुनाव तक लेकर जाएगी और इसे कांग्रेस की बड़ी जीत में बदलेगी। इस दौरान मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने अपने सियासी तरकस से बीजेपी पर खूब बाणों की वर्षा की। जिसका अब बीजेपी के पास कोई जवाब नहीं है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा ने पंचायत चुनाव में दिखाया ताकत! 22 प्रत्याशियों की जीत से राजस्थान की सियासत में जमकर हलचल
बीजेपी अभी भी नहीं सम्भली तो…कब सम्भलेगी?
प्रदेश में पंचायत राज चुनाव के परिणामों ने बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। सियासत में बीजेपी की इस हार को लेकर जमकर हलचल मची हुई है। प्रदेश में तीन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल और भूपेंद्र यादव भी अपने गढ़ में लाज नहीं बचा पाए। इसी तरह भजनलाल सरकार के 15 मंत्रियों के इलाके में भी बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इन सब परिस्थितियों को देखकर अब बीजेपी में गहन मंथन करने की जरूरत है। विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली भजन लाल सरकार से आखिर कहां चूक हुई? इस पर बीजेपी कोे डैमेज कंट्रोल करना जरूरी है, नहीं तो यही माहौल विधानसभा 2028 के चुनावों में नुकसान दायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें : वाह पोपटलाल! 14 बार चुनाव हारे, बेनीवाल ने थामा हाथ तो 15वीं बार में मिली ऐतिहासिक जीत
बीजेपी की हार के पीछे यह कारण पड़े भारी
राजस्थान में डबल इंजन की सरकार और उसके बाद नगरी निकाय सरकार का साथ मिली, लेकिन अब बीजेपी को पंचायत राज चुनाव में मुंह की खानी पड़ी। यह पार्टी के गंभीर विषय है। अब बीजेपी की हार के पीछे क्या राजनीतिक जानकार कारण रहे। इसको लेकर जमकर चर्चा हो रही है। राजनीति जानकार लोगों का मानना है कि सरकार के प्रति ग्रामीण मतदाताओं का असंतोष ज्यादा घातक साबित हुआ। जिसमें ग्रामीणों के कई ऐसे मुद्दें रहे हैं, जिन पर सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसके अलावा अब क्षेत्रीय पार्टियों का भी राजस्थान में वर्चस्व बढ़ता जा रहा है। इनमें में सांसद हनुमान बेनीवाल की आरएलपी पार्टी और बीएपी प्रमुख हैं। इसके अलावा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी फूट, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, टिकट वितरण में असंतोष और सरकार के मंत्रियों से भी लोगों की नाराजगी है, जैसे तमाम कारणों को लेकर बीजेपी की हार से जोड़ने की चर्चा चल रही है।
यह भी पढ़ें : पुष्कर मेले में मूंछों का ऐसा मुकाबला, 38 पहलवानों ने दिखाया दम, तालियों से गूंज उठा पंडाल!

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



