पुष्कर मेले में मूंछों का ऐसा मुकाबला, 38 पहलवानों ने दिखाया दम, तालियों से गूंज उठा पंडाल!

पुष्कर मेले में मूंछों का ऐसा मुकाबला, 38 पहलवानों ने दिखाया दम, तालियों से गूंज उठा पंडाल!
Spread the love
Published: Sat, 21 Nov 2026 01:51 PM IST  |  Last Updated: Sat, 21 Nov 2026 04:33 PM IST

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला अब लगातार परवान चढ़ता जा रहा है। पुष्कर मेले के दौरान शनिवार को मूंछों का दम प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसे देखने के लिए लोगों में जमकर उत्साह बना। इस दौरान देशभर से आए 38 प्रतिभागियों ने अपनी मूंछों का दम दिखाया। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। मूंछों के शाही अंदाज ने देशी विदेशी पर्यटकों का मन मोह लिया। इस दौरान पंडाल में तालिया की गूंज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें : पुष्कर मेले में देसी V/S विदेशी कबड्डी! एक-दूसरे को उठाकर पटका, फटी शर्ट, जानिए कौन जीता मैच?

मूंछों का दम देखा, तो बजी तालियां

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में हर दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। शनिवार को मूंछों का दम प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में देसी और विदेशी पर्यटकों का जमकर उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने अंदाज में अपनी मूंछों को प्रदर्शित किया। प्रतिभागियों के मूंछों के शाही अंदाज को देखकर लोगों की जमकर तालियां गूंज उठी। इस दौरान काफी संख्या में लोग भीड़ रही। वहीं दर्शकों ने भी जमकर हूटिंग की।

यह भी पढ़ें : पुष्कर मेले में छाया ‘गोल्डन घोड़ा’! एक झलक पाने और फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ रही भीड़, जानिए खासियत

मूंछों की प्रतियोगिता में यह रहे विजेता

देशभर से आए 38 प्रतिभागियों ने अपनी मूंछों का दम दिखाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान जयपुर के कमलेश गुर्जर ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुष्कर मेले में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं पर्यटकों का मन आकर्षित कर रही है। हर दिन हो रही प्रतियोगिताओं के चलते पुष्कर मेले में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें : कौन बनेगी ‘पुष्कर सुंदरी’? पुष्कर मेले में पहली बार बकरियों के बीच होगा खूबसूरती का मुकाबला, जानिए

पुष्कर मेले में साफा बांधों प्रतियोगिता

साफा बांधो प्रतियोगिता भी आयोजित

इससे पहले पुष्कर मेले में राजस्थानी साफा बांधो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें 20 विदेशी जोड़ों ने हिस्सा लिया, जो इस प्रतियोगिता का आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान मेक्सिको की वेदी ने कुछ ही सैकड़ो में साफा बांधकर पहला स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता जीतकर बेदी खुशी से झूम उठी। इस दौरान देसी विदेशी पर्यटकों ने उसकी जमकर तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। खास बात यह रही कि विदेशी महिला होने के बावजूद उसने तेजी से कुछ ही सैकड़ो में साफा बांध लिया। जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।

✍️ मनीष बागड़ी

यह भी पढ़ें : देवली प्रधान चुनाव : रतन लाल हाड़ा और महादेव मीणा, किसका पलड़ा भारी? या फिर किसी दूसरे के सिर पर होगा ताज

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live