नरेश मीणा ने पंचायत चुनाव में दिखाया ताकत! 22 प्रत्याशियों की जीत से राजस्थान की सियासत में जमकर हलचल

नरेश मीणा ने पंचायत चुनाव में दिखाया ताकत! 22 प्रत्याशियों की जीत से राजस्थान की सियासत में जमकर हलचल
Spread the love
Published: Fri, 20 Nov 2026 03:39 PM IST

जयपुर : राजस्थान में शुक्रवार को पंचायत राज चुनाव परिणाम सामने आए। इसमें भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेश मीणा ने अपनी ताकत दिखा दी है। इस चुनाव के बाद नरेश मीणा की मजबूत राजनीति देखने में आई है। जिसको लेकर अब सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। इस दौरान चुनाव में नरेश मीणा के नेतृत्व में बूंदी जिले के केशोरायपाटन और लाखेरी में भगत सिंह सेना और बहुजन समाजवादी पार्टी का गठबंधन तीसरे मोर्चे के तौर पर मजबूत दिखाई दिया। नरेश मीणा के नेतृत्व में बूंदी जिले की विभिन्न पंचायत में नरेश मीणा के 22 प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें : वाह पोपटलाल! 14 बार चुनाव हारे, बेनीवाल ने थामा हाथ तो 15वीं बार में मिली ऐतिहासिक जीत

नरेश मीणा ने इस चुनाव में दिखाई ताकत

नरेश मीणा के मीडिया प्रभारी राकेश बैंसला ने बताया कि केशोरायपाटन पंचायत समिति में बीएसएस के 10 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें से 6 ने जीत हांसिल की है, जबकि एक प्रत्याशी आगे चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि यहां तीसरे मोर्चे का प्रधान बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसी तरह हिंडोली पंचायत समिति में 7 प्रत्याशियों में से 3 ने जीत दर्ज की। शेष 4 प्रत्याशी बेहद कम अंतर से चुनाव हारे। उन्होंने बताया कि जिनमें हार का अंतर महज 18, 74, 88 और 54 वोट रहा। नैनवां पंचायत समिति में 10 में से 4 तथा लाखेरी पंचायत समिति में 7 में से 6 प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें : खेत में सूखे चारे के बीच नरेश मीणा की तलाश! पुलिस का VIDEO आया, आखिर कहां हैं भगत सिंह सेना प्रमुख?

इन जगहों पर भी नरेश मीणा के प्रत्याशियों को मिली जीत

बूंदी पंचायत समिति में तीसरे मोर्चे का एकमात्र प्रत्याशी भी जीतने में सफल रहा, वहीं खटखड़ पंचायत समिति में 3 में से 2 प्रत्याशियों ने विजय हासिल की। इसके अलावा खंडार से 2, बोली से 1, उनियारा से 2 और देवली से 1 सीट पर तीसरे मोर्चे के प्रत्याशियों ने जीत हांसिल की। इन चुनाव परिणामों के बाद नरेश मीणा ने सियासी गलियारों में अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। बता दें कि नरेश मीणा ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। नरेश के अलावा इस बार उनका बेटा अनिरूद्ध भी चुनाव प्रचार में उतरा। उसने भी अपने पिता की कमान को बखूबी निभाया।

✍️ मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live