सचिन पायलट के गढ़ में फिर कांग्रेस की फतह, जानिए अब कौन हैं टोंक जिला प्रमुख के दावेदार

टोंक : राजस्थान के टोंक में पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस दिग्गज सचिन पायलट के गढ़ में फिर से कांग्रेस ने फतह कर ली हैं। टोंक सभापति के बाद अब जिला परिषद का प्रमुख भी कांग्रेस का बनेगा। कांग्रेस ने इस चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस ने 25 सीटों पर अपना कब्जा हांसिल किया। जबकि भाजपा महज पांच सीटों पर सिमट गई। बीजेपी को टोंक में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इधर, इस जीत के बाद अब कांग्रेस में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं जिले की 8 पंचायत समितियों में भी कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा ने पंचायत चुनाव में दिखाया ताकत! 22 प्रत्याशियों की जीत से राजस्थान की सियासत में जमकर हलचल
टोंक जिला परिषद का यह चुनाव परिणाम
वार्ड नं 01 कांग्रेस की प्रसन्न देवी
वार्ड नं 02 कांग्रेस की वसुंधरा बैरवा
वार्ड नं 03 बीजेपी के गणेश राम जीते,
वार्ड नं 04 बीजेपी के रोडूलाल (निर्विरोध)
वार्ड नं 05 से कांग्रेस की एकता चौधरी जीती,
वार्ड नं 06 बीजेपी की प्रियंका बैरवा जीती,
वार्ड नं 07 आरएलपी राजेंद्र चौधरी
वार्ड नं 08 बीजेपी की निशा जीती,
वार्ड नं 09 कांग्रेस के आशाराम नागर
वार्ड नं 10 कांग्रेस के बुद्धी प्रकाश
11 कांग्रेस के विशाल मीणा विजय
12 कांग्रेस के रामधन मीणा
13 कांग्रेस की माया देवी
14 कांग्रेस के कन्हैया
15 कांग्रेस की सुनीता
16 कांग्रेस के दिलबर मीणा
17 कांग्रेस की पिंकी जैन
18 कांग्रेस दीपेंद्र चौधरी
19 कांग्रेस की कैलाशी देवी
20 कांग्रेस की सुमन
21 कांग्रेस अलका बैरवा
22 कांग्रेस की सुषमा
23 कांग्रेस के डालचंद
24 कांग्रेस के हनुतालाल गुर्जर
25 कांग्रेस मदन
26 कांग्रेस की कर्मा चौधरी
27 कांग्रेस अनीता
28 कांग्रेस के अजय कुमार
29 से कांग्रेस की ममता जीतीं,
30 बीजेपी की खुशबू चौधरी जीती
31 कांग्रेस सुशीला जीती
यह भी पढ़ें : वाह पोपटलाल! 14 बार चुनाव हारे, बेनीवाल ने थामा हाथ तो 15वीं बार में मिली ऐतिहासिक जीत
सभापति के बाद फिर से जिला प्रमुख होगा कांग्रेस का
बता दें कि कांग्रेस को इससे पहले टोंक में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भी बड़ी सफलता मिली थी। इस चुनाव में भी बीजेपी को करारी हार का स्वाद चखाते हुए कांग्रेस ने अपना सभापति बनाया। इस चुनाव में भी कांग्रेस ने 32 सीटों पर कब्जा किया था। जबकि भाजपा 19 सीटों पर जीत हासिल कर पाई। इस दौरान 8 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते। बता दें कि नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की तरफ से मयंक गोयल सभापति बने थे।
यह भी पढ़ें : जयपुर में बदमाशों के जुलूस में लंगड़ाते हुए चले आरोपी, पुलिस की जमकर तारीफ, ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला
यह हो सकते हैं जिला प्रमुख के दावेदार
जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 31 सीटों में से 25 सीटों पर अपना कब्जा किया है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत है और जिला प्रमुख भी कांग्रेस का बनना तय है। अब बात करें तो इसके प्रबल दावेदारों की, तो निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की पत्नी सुषमा बैरवा जिला प्रमुख की दावेदार मानी जा रही है। उन्होंने वार्ड नंबर 22 से जीत हासिल की। इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम बनवारी लाल बैरवा की बेटी और निवाई की पूर्व प्रधान अलका बैरवा भी जिला प्रमुख के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है। अब देखना है कि टोंक विधायक सचिन पायलट किसके नाम को लेकर मोहर लगाएंगे।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



