देवली प्रधान चुनाव : रतन लाल हाड़ा और महादेव मीणा, किसका पलड़ा भारी? या फिर किसी दूसरे के सिर पर होगा ताज

देवली प्रधान चुनाव : रतन लाल हाड़ा और महादेव मीणा, किसका पलड़ा भारी? या फिर किसी दूसरे के सिर पर होगा ताज
Spread the love
Published: Sat, 21 Nov 2026 04:29 PM IST  |  Last Updated: Sat, 21 Nov 2026 07:07 PM IST

टोंक : राजस्थान के टोंक में पंचायत राज चुनाव के परिणाम में कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला। इस बीच देवली पंचायत समिति प्रधान को लेकर भी सियासत में हलचल मची हुई है। इस बार बहुमत के आधार पर कांग्रेस की तरफ से कौन प्रधान बनेगा? इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा और अपने-अपने कयास है। हालांकि, प्रधान और उप प्रधान को लेकर 27 और 28 नवंबर को फैसला होना है, लेकिन इस रिपोर्ट में जानिए कि किस उम्मीदवार के प्रधान बनने की ज्यादा संभावना है और किसको प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : टोंक में BJP की हार का अब कौन जिम्मेदार! क्यों खिसक गई जिले में पार्टी की जमीन, क्या संगठन में होगा बदलाव

रतनलाल हाडा और महादेव मीणा में किसका पलड़ा भारी

रतन लाल हाड़ा -: देवली पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को 25 में से 15 सीटों पर जीत हासिल हुई। इस आधार पर कांग्रेस का प्रधान बनना तय है, अब बात करें कांग्रेस की तरफ से प्रधान के लिए दो नाम ज्यादा चर्चा में है, पहले रतनलाल हाडा और महादेव मीणा का। अब इनमें किसका पलड़ा भारी है, यह उनके अनुभव के आधार पर समझते हैं। रतनलाल हाडा जो कांग्रेस संगठन से काफी वर्षों से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस के अनुभवी नेता है, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने वर्षों तक कमान संभाली है। इसके अलावा देवली पंचायत समिति के उप प्रधान भी रहे हैं।अनुभव की बात करें तो रतनलाल हाड़ा काफी अनुभवी उम्मीदवार है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस के ‘जय और वीरू’ का बड़ा खेला! BJP अब भी नहीं संभली तो आगे क्या होगा….

महादेव मीणा -: कांग्रेस की तरफ से देवली प्रधान के लिए दूसरे उम्मीदवार महादेव मीणा का नाम चर्चा में है। महादेव मीणा कांग्रेस के युवा नेता हैं, जो वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कमान संभाल रहे हैं। हालांकि महादेव मीना इससे पहले वाले बोर्ड में उप प्रधान भी रह चुके हैं। यहां उनके अनुभव की बात करें तो उनका अनुभव रतनलाल हाडा से कम है, लेकिन महादेव मीणा को टोंक सांसद हरीश मीणा के करीबी माना जाता है। यदि महादेव मीणा देवली प्रधान के लिए कांग्रेस के तरफ से उम्मीदवार फाइनल होते हैं, तो इसमें सांसद की करीबी उनका प्लस पॉइंट रहेगी। अब देखना होगा कि देवली प्रधान के उम्मीदवार के तौर पर रतन लाल हाड़ा के अनुभव को प्राथमिकता दी जाती है, या सांसद के करीबी महादेव मीणा को।

यह भी पढ़ें : पुष्कर मेले में मूंछों का ऐसा मुकाबला, 38 पहलवानों ने दिखाया दम, तालियों से गूंज उठा पंडाल!

अन्य उम्मीदवारों के नाम को लेकर भी चर्चा

वर्तमान में देवली प्रधान को लेकर दो पूर्व उप प्रधानों के नामों को लेकर चर्चा हो रही है। कांग्रेस की तरफ से कौन उम्मीदवार बनेगा? हालांकि इसका फैसला सांसद हरीश मीणा के पाले में है। सांसद जिस नाम पर अपनी मोहर लगाएंगे। वही देवली प्रधान के लिए निर्वाचित होना तय होगा। इस बीच वार्ड नंबर 11 की प्रियंका पत्नी कैलाश और शिवराज मीणा के नाम पर भी चर्चा चल रहे हैं। बता दें कि देवली प्रधान अनुसूचित जाति उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। वहीं कांग्रेस में पांच उम्मीदवार ऐसे हैं, जो अनुसूचित जाति वर्ग से जीतकर आए हैं। चर्चा यह भी है कि यदि पुरुष उम्मीदवारों को लेकर सहमति नहीं बन पाई तो प्रियंका पत्नी कैलाश का नाम भी प्रबल हो सकता है। इस स्थिति में प्रधान पद के लिए यह मुकाबला अब दिलचस्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें : देवली पंचायत समिति : सांसद हरिश्चंद्र मीणा का जादू चला! कांग्रेस की बड़ी जीत, जानिए कौन होंगे प्रधान के प्रबल दावेदार

प्रधान और उप प्रधान के लिए कार्यक्रम घोषित

देवली पंचायत समिति चुनाव संपन्न हो गए हैं, लेकिन अब प्रधान और उप-प्रधान का निर्वाचन होना बाकी है। इसको लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रधान के लिए 27 नवंबर को बैठक का आयोजित होगी। जबकि उप प्रधान के लिए 28 नवंबर को। इस दौरान सुबह 10:00 बजे बैठक आयोजित होगी। इसके बाद 11:00 बजे नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 11:30 इन पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर 1:00 बजे नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। यदि फिर आवश्यक हुआ तो दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा।

✍️ मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : टोंक जिला प्रमुख की कुर्सी पर दो दिग्गज परिवारों की दावेदारी! सचिन पायलट की मुहर किस पर, सुषमा या अलका बैरवा?

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live