आशुतोष रांका और सौरव दास के बाद अगला नम्बर ध्रुव राठी का! जानिए दिल्ली पुलिस का अगला कदम
नई दिल्ली : देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सीजेपी का आंदोलन लगातार जारी है। बीते दिनों सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजा गया हैं। इस बीच सीजेपी से हाल ही में जुड़े हुए जर्मन के यूट्यूबर पर ध्रुव राठी पर भी दिल्ली पुलिस अपना शिकंजा कसते हुए दिखाई दे रही है। इसको लेकर ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें राठी ने बताया कि दिल्ली पुलिस और आईबी के अधिकारी उन पर लगातार नजर बनाते हुए पीछा कर रही है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली पुलिस आशुतोष और सौरव दास की तरह जल्द ही अब ध्रुव राठी पर भी बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
Hello @DelhiPolice,
Can you tell the people of India, how much taxpayer money are you wasting on doing illegal surveillance on me?
Just give a rough estimate 🙂 pic.twitter.com/vuQrY38C7Z
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) October 14, 2026
ध्रुव राठी ने बताया, कैसे पुलिस कर रही है पीछा
ध्रुव राठी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इसमें राठी अपनी कार में बैठकर कहीं जा रहे हैं। वीडियो में राठी का दावा है कि दिल्ली पुलिस और आईबी के अधिकारी लगातार उनका पीछा कर रहे हैं। वह वीडियो में दिखाते हैं कि पुलिस की तीन से चार गाड़ियां लगातार काफी देर से उनका पीछा कर रही है। इस दौरान ध्रुव राठी ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास भी किया। वीडियो में राठी कहते हैं कि वह जानना चाहते हैं कि आखिर कितने लोग उनका पीछा कर रहे हैं। हांलाकि, राठी इस घटनाक्रम को हल्केे-फुल्के अंदाज में लेते दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में BJP विधायक पर हमला, गोपीचंद मीणा की कार पर पथराव, जानिए पूरी डिटेल
क्या ध्रुव राठी पर भी होगी करवाई?
बीते दिनों जमानत मिलने के बाद भी आशुतोष रांका और सौरव दास ने जंतर मंतर के पास तिरंगा फहराकर प्रोटेस्ट किया। इसके बाद जमानत की शर्तें तोड़ने पर कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया हैं। इस पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पहुंचकर फिर से प्रोटेस्ट की कमान संभाली ली है। बता दें कि 10 अक्टूबर को सीजेपी के प्रदर्शन के बीचत बेंगलुरु में अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया था। इसके चलतेे वह बेंगलुरु चले गए थे। इधर, दीपके ने 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहरा कर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। ध्रुव राठी पर भी इस बीच लगातार दिल्ली पुलिस की नजर को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही उन पर भी कोई बड़ा एक्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें : अभिजीत दीपके का फिर से बड़ा एलान, 16 अक्टूबर करेंगे बड़ा प्रदर्शन, देश के लोगों को किया आमंत्रित
कौन है, यूट्यूबर ध्रुव राठी
हाल ही में सीजेपी से जुड़े यूट्यूबर ध्रुव राठी मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। उनका जन्म 8 अक्टूबर 1994 को हुआ। ध्रुव राठी ने जर्मनी के कार्ल्सरूए इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। वह पीएम मोदी और उनकी सरकार के प्रबल आलोचक है। राठी लगातार केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों पर सवाल उठाते रहते हैं। इसको लेकर उन्होंने कई वीडियो बनाए है। राठी काफी समय से जर्मन में ही रह रहे हैं, जहां उन्होंने जूली एलसीएस से शादी की। हाल ही में अभिजीत दीपके के इनविटेशन के बाद ध्रुव राठी जर्मन से सीजेपी के इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की अध्यक्षता में मंत्री मंडल की बैठक, जानिए बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों को

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






