खाटू श्याम के भक्तों की कार पहाड़ी से खाई में गिरी, फिर हुआ ख़ौफ़नाक मंजर…

खाटू श्याम के भक्तों की कार पहाड़ी से खाई में गिरी, फिर हुआ ख़ौफ़नाक मंजर…
Spread the love

Khatu Shyam News सीकर : राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम के भक्तों के साथ एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बीती देर देर रात खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं की कार सीकर में हर्ष पर्वत से ढाई सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में कार में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर घायल है। हादसे की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बता दे कि बीते दिनों दौसा जिले में एक सड़क हादसे में भी खाटू श्याम जी दर्शन करने आए 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हुई थी।

जीण माता के दर्शन के बाद हुआ भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग खाटू श्याम जी के दर्शन करने आए थे। इसके बाद उन्होंने जीण माता के भी दर्शन किए, सीकर के हर्ष पर्वत जाते समय वॉच टावर के समीप उनकी गाड़ी असंतुलित होकर पहाड़ियों के बीच करीब ढाई सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे में दो जनों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है, इसे सीकर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल महिला दिल्ली निवासी है, जो जयपुर में नौकरी करती है।

सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया

इधर, हादसे की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर सीकर सदर थाना पुलिस और जीण माता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम ने भी पहुंचकर मोर्चा संभाला। सिविल डिफेंस की टीम क्रेन की सहायता से खाई में गिरे हुए वाहन को बाहर निकलने का प्रयास कर रही है। इधर, पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। बता दे कि सीकर का हर्ष पर्वत शेखावाटी का महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र है, जो करीब 3100 फीट ऊंचा है, जहां घुमावदार रास्ते हैं। हर्ष पर्वत पर भगवान शिव और भैरव का मंदिर है, जहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

 

For More Updates: TwitterFacebook | Instagram

 

Latest News: कॉलेज के मार्ग में फेंक दिए मीट के अवशेष, फिर हुआ ABVP ने जो किया….

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!