सेठ हो तो ऐसा! बीकानेर के रामस्वरूप मुंड ने कर्मचारियों को नोटों की गड्डियों से दिया लाखों का बोनस, देखें Video

सूरत/बीकानेर : सेठ हो तो रामस्वरूप मुंड जैसा, जिसने इस दीपावली में अपने कर्मचारियों को जो बोनस दिया है, वह लोगों को हैरान कर रहा है। अपने कर्मचारियों के प्रति उनका यह लगाव देखकर सोशल मीडिया पर लोग सूरत के कपड़ा व्यापारी रामस्वरूप मुंड की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में रामस्वरूप मुंड और उनकी पत्नी अपने कर्मचारियों को एक लाख रुपए से अधिक का बोनस के रूप में नोटों की गड्डियां देते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इस रिपोर्ट में जानिए कौंन है, बीकानेर मूल निवासी रामस्वरूप मुंड…….
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा पर ‘चवन्नी’ का इनाम और 2029 की चेतावनी! वसुंधरा राजे-दुष्यंत सिंह को ललकारने से सियासी हड़कंप
नोटों के बंडलों से दिया कर्मचारियों को बोनस
मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर निवासी रामस्वरूप मुंड, जो गुजरात के सूरत में कपड़ा व्यापारी है। उन्होंने इस दीपावली पर एक अनोखी और सराहनीय पहल की है। इसको लेकर सामने आए वीडियो में रामस्वरूप मुंड और उनकी पत्नी अपने 20 कर्मचारियों को दीपावली का बोनस बांटते हुए नजर आए। खास बात यह है कि उन्होंने इन कर्मचारियों को 10 रूपए की गड्डी से लेकर 500 रूपए तक के नोटों के बंडल से सजी पूजा की थाली सौंपी। उन्हें प्रत्येक कर्मचारी को 1 लाख से अधिक का नकद बोनस दिया। इस दौरान बोनस पाकर कर्मचारी भी खुशी से झूम उठे और उन्होंने अपने मालिक के प्रति कृतज्ञता जताई। वहीं रामस्वरूप् मुंड ने कहा उसके कर्मचारियों ने उसे आगे बढ़ाने खूब मेहनत और साथ दिया। इसलिए वह भी चाहते है कि उनके कर्मचारियों का घर भी इस दीपावल पर रोशन हो। हांलाकि रामस्वरूप ने कहा कि यह उसने कोई दिखावे के लिए नहीं किया है।
यह भी पढ़ें : दीपावाली पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, बन रहा महालक्ष्मी योग, जानिए कब करें मां लक्ष्मी की पूजा
कौन है, कारोबारी रामस्वरूप मुंड
सोशल मीडिया से चर्चा में आए कपड़ा व्यापारी रामस्वरूप मुंड, जो राजस्थान के बीकानेर जिले के राणीसर गांव के मूल निवासी है। उनका शुरूआती जीवन ठेठ मारवाड़ी माहौल में बीता है। इन्होंने वर्षो पहले गुजरात के सूरत में जाकर कपड़ा उद्योग शुरू किया। सूरत में रामस्वरूप ने महादेव क्लॉथ सेंटर के नाम पर अपना यह टैक्सटाइल बिजनेस खड़ा किया। इसके पीछे रामस्वरूप की कड़ी मेहनत और लगन रही। साथ ही रामस्वरूप की बहनों का सहयोग काफी महत्वपूर्ण रहा। आज उनका व्यवसाय एक बड़े स्तर पर खड़ा हो गया है। इसमें वह अपने कर्मचारी का भी सहयोग मानते है। रामस्वरूप ने कहा कि इस सारी सफलता के पीछे अपने माता पिता का आर्शीवाद है।
यह भी पढ़ें : ‘ऐसा इलाज करूंगा कि पुश्तें याद रखेंगी’, पंचायत चुनाव में उत्पातियों पर डीग SP कांबले शरण गोपीनाथ की दहाड़
सोशल मीडिया पर रामस्वरूप मुंड की जमकर तारीफ
दीपावली के मौके पर अपने कर्मचारियों के प्रति यह प्यार और सहानुभूति को देखकर उनका यह वीडियो हर जगह छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग रामस्वरूप मुंड की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स कर रहे हैं कि सेठ अगर हो तो रामस्वरूप मुंड जैसा हो। कुछ तो लोग उनकी तुलना आधुनिक धन्ना सेठ के रूप कर रहे हैं। एक यूजर्स ओम प्रकाश कीचड़ ने कहा कि यदि ऐसा सेठ हो तो कर्मचारियों को भी काम करने में मजा आता है। वहां के कर्मचारी भी सब मिलकर काम करते हैं। इधर, जाट समाज के लोग रामस्वरूप मुंड को लेकर न केवल तारीफ कर रहे है, बल्कि रामस्वरूप को इस समाज का गौरव बता भी रहे हैं।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









