20 अगस्त से पहले राजस्थान में बड़ा आंदोलन! सड़कों पर होगा युवा, सरकार को चेतावनी

20 अगस्त से पहले राजस्थान में बड़ा आंदोलन! सड़कों पर होगा युवा, सरकार को चेतावनी
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में विधानसभा के मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लगातार सियासी हलचल मची हुई है। भजनलाल सरकार के लिए लगातार हो रहे आंदोलन मुसीबत बनते जा रहे हैं। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर हालांकि आंदोलन शांत हो गया है, लेकिन अभी भी कुछ शिक्षक इस मामले को लेकर डटे हुए है। इधर, अब छात्र संघ चुनाव की मांग के बवाल ने प्रदेश की सियासत को हिला दिया है। छात्र संघ चुनाव को लेकर आंदोलन कर रहे नेता शुभम रेवाड़ ने भजनलाल सरकार को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले अगर छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई, तो राजस्थान में 20 अगस्त से पहले बड़ा आंदोलन होगा। जिसमें प्रदेश के युवा सड़कों पर उतर जाएंगे। यह आंदोलन ऐसा होगा कि सरकार भी देखेगी। उसकी जिम्मेदार होगी।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली की ललकार, मुख्यमंत्री निवास का करूंगा घेराव, जंतर मंतर से भी होगा बुरा हाल, जानिए क्यों

20 अगस्त का अल्टीमेटम, नहीं तो सड़कों पर होगा युवा

छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते भी छात्र संघ चुनाव को लेकर मांग उठाई है। इस मांग में उन्होंने सरकार को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि 20 अगस्त का अल्टीमेटम है, यदि इससे पहले छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई, तो प्रदेश का युवा सड़कों पर उतरेगा और वह आंदोलन होगा, अगर किसी प्रकार की जनहानि, कोई एक्टिविटी हुई तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। इस दौरान शुभम रेवाड़ ने सरकार को घेरने की भी चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें : मंत्री झाबर सिंह क्यों गुस्से से ‘अनकंट्रोल’! अब मंच से भड़क गए कार्यकर्ता पर

आंदोलन लेगा अलग ही रूप, सरकार ही होगी जिम्मेदार

छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने वीडियो में आगे कहा कि इस प्रदेश का युवा छात्र संघ चुनाव चाहता है, यदि छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई, तो युवा इस सरकार को विधानसभा में जाने से पहले घेराव करने का काम करेंगे। युवा उनसे सवाल पूछे कि आखिर आप छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों बात नहीं करना चाहते।

शुभम रेवाड़ ने आमरण अनशन किया था

बता दें कि छात्र नेता शुभम रेवाड़ छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर 15 दिनों तक आमरण अनशन किया। इस बीच उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें जबरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया। इस बीच उनकी तबीयत और खराब होती गई। बाद में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आईसीयू वार्ड में पहुंचकर शुभम रेवाड़ को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया। साथ ही शुभम को इस मुद्दे को लेकर साथ देने का आश्वासन भी दिया। शुभम को कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लोकसभा और विधानसभा जैसे सदनों में मजबूती के साथ उठाएगी। इसके अलावा सड़कों पर संघर्ष में भी कांग्रेस उनके साथ रहेगी।

यह भी पढ़ें : सवर्ण समाज ने भगवान की खाई ‘कसम’! अब बीजेपी को वोट नही देंगे, Video वायरल

प्रदेश में शुक्रवार को कई जगह हुआ प्रदर्शन

छात्र संघ चुनाव की बहाली का मुद्दा अब सरकार के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव को लेकर जमकर बवाल कर प्रदर्शन किया। बाड़मेर में पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच जमकर धक्का मुक्की और तीखी झड़प हुई। इसी तरह भीलवाड़ा में एक छात्र दिनेश गुर्जर ने उत्तेजित होकर गड्ढे में जीवित समाधि लेने का प्रयास किया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल भर्ती किया गया।

बाड़मेर में छात्र और SHO के बीच ‘मल्लयुद्ध’! भीलवाड़ा में छात्र ने जीवित समाधि ली, छात्र संघ चुनाव बवाल

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author