BJP विधायक नौक्षम चौधरी को गेट पर रोककर बंद किया दरवाजा, गार्ड बोला-अंदर जाने की परमिशन नहीं है
जयपुर : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों में काफी मशक्कत चल रही हैं। टिकट वितरण को लेकर दोनों ही पार्टियों में विवाद सामने आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी चर्चा में है। जिसमें डीग जिले से कांमा की बीजेपी की विधायक नौक्षम चौधरी बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचती हैं, इस दौरान उन्हें वहां मौजूद एक गार्ड रोक देता है और गेट बंद कर देता है। यह देखकर विधायक भी हैरान रह जाती है। बाद में विधायक के नाराजगी जताने और अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद विधायक को अंदर जाने दिया गया। हांलाकि यह वीडियो कब का है? इसको लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ पुष्टि नहीं करता है। कुछ ऐसा ही मामला कांग्रेस में भी सामने आया, जहां भी एक पूर्व मंत्री को पार्टी के कार्यालय में घुसने नहीं दिया।
भाजपा मुख्यालय पर विधायक नोक्षम चौधरी को रोक लिया गेट पर, गार्ड ने उन्हें देखकर गेट बंद कर दिया, कहां यहां से जाने की परमिशन नहीं pic.twitter.com/vDH2LSPyge
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) August 30, 2026
यह भी पढ़ें : टोंक जेल में नरेश मीणा की तबीयत अचानक खराब, ICU में शिफ्ट किया, समर्थक हुए चिंतित
बीजेपी की विधायक को नहीं घुसने दिया मुख्यालय पर
नगर निकाय चुनाव की तारीख से नजदीक आने के साथ-साथ नेताओं की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। दोनों ही पार्टियों में टिकट वितरण को लेकर काफी मंथन चल रहा हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है और काफी चर्चा में है। इस वीडियो में डीग जिले की कांमा विधानसभा की बीजेपी विधायक नौक्षम चौधरी बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचती है। इस बीच वहां मौजूद एक गार्ड उन्हें रोक देता है और कहता है कि यहां से जाने की परमिशन नहीं है। आप दूसरी तरफ से आइए। ऐसा कहकर गार्ड गेट बंद कर देता है। इस पर विधायक नाराजगी जताती है। तभी वहां मौजूद लोग उस गार्ड को विधायक के होने का हवाला देते हैं, तब जाकर विधायक को मुख्यालय के भीतर जाने दिया गया।
यह भी पढ़ें : वसुंधरा राजे ने पूर्व मंत्री राजपाल सिंह से मांगा राखी का ‘अनूठा गिफ्ट’, सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में
कांग्रेस में भी कुछ ऐसी ही दिखाई दी तस्वीर
इधर, एक न्यूज़ चैनल फर्स्ट इंडिया ने भी कांग्रेस को लेकर एक खबर प्रसारित की है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के वॉर रूम कार्यालय में एक पूर्व मंत्री को भी नहीं घुसने दिया। उन्हें भी नौक्षम चौधरी की तरह ही गेट पर ही रोक दिया जाता है। चैनल की इस खबर में दावा किया जा रहा है कि पूर्व मंत्री संभवत बिना समय लिए चले आएं। उन्होंने फोन पर काफी प्रयास किया लेकिन उन्हें वॉर रूम में एंट्री नहीं मिली। खबर में यह भी दावा किया गया कि बाद में पूर्व मंत्री को बेरंग वहां से लौटना पड़ा।
यह भी पढ़ें : विधायक रविन्द्र भाटी ने दिव्यांग बहन से बंधवाई राखी, नजारा देख भावुक हो गए लोग
कौन हैं, कांमा की विधायक नौक्षम चौधरी
डीग जिले की कांमा विधानसभा सीट से नौक्षम चौधरी बीजेपी की विधायक हैं। उन्होंने 2023 में कांमा की मुस्लिम बाहुल्य सीट पर अपनी पहली जीत दर्ज की। नौक्षम चौधरी मूल रूप से हरियाणा के नूहं (मेवात) की रहने वाली है। वह हाई एजुकेटेड विधायक हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरिंडा हाउस से बीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद लंदन और इटली में उन्होंने आगे की उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने विदेश में नौकरी भी की, लेकिन बाद में उनका मन राजनीति में आने का हुआ, इसलिए वह भारत लौट आई। नौक्षम चौधरी का जन्म 12 अक्टूबर 1993 को हुआ। उनके पिता राम सिंह चौधरी सेवानिवृत जज हैं। जबकि उनकी मां हरियाणा की प्रशासनिक अधिकारी रंजीत कौर हैं।
टोंक जेल में नरेश मीणा की तबीयत अचानक खराब, ICU में शिफ्ट किया, समर्थक हुए चिंतित

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






