गहलोत और पायलट ही दिला सकते हैं पानी! रामकेश मीणा ने बताई बड़ी सच्चाई
करौली/जयपुर : राजस्थान के करौली जिले के पांचना बांध को लेकर जमकर सियासत हो रही है। पांचना बांध से पानी छोड़ने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन जारी है। इस बीच विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष और गंगापुर सिटी के विधायक रामकेश मीणा का एक बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने पांचना बंध के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर सारा दारोमदार डाल दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश के कांग्रेस के दो बड़े नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर लोगों को समझाएं और किसानों के हक में कमान की नहरों मे किसानों के लिए पानी खुलवाए।
यह भी पढ़ें : दामाद की ससुराल में जमकर पिटाई! गिड़गिड़ाया तो भी लोगों ने नही छोड़ा पूरी रात
गहलोत और पायलट ही दिला सकते हैं पानी
पांचना बांध के कमांड क्षेत्र से पानी छोड़े जाने को लेकर खण्डीप में लगातार 19 दिनों से आंदोलन जारी है। इस बीच महापंचायत में रामकेश मीणा ने अब अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर ही बड़ी आशा बताई है। उन्होंने अपने बयान से यह कहने की कोशिश की है कि अब केवल गहलोत और पायलट ही किसानों को पानी दिला सकते हैं, क्योंकि सरकार तो किसानों के साथ नहीं है। उन्होंने दोनों नेताओं से अपील की है कि अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए लोगों को समझाएं और हमारी समस्या का समाधान करके किसानों के हक में नहरों में पानी खुलवाएं।
यह भी पढ़ें : पचपदरा रिफाइनरी पर बड़ा अपडेट, जल्द प्रधानमंत्री मोदी के हाथों शुभारंभ, जानिए कब
गहलोत और पायलट के लिए हाई कमान को लिखा पत्र
महापंचायत में विधायक रामकेश मीणा ने कहा कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत ही अपने प्रभाव से इस समस्या का हल निकाल सकते हैं। इसके लिए उन्होंने हाई कमान को पत्र लिखा कि दोनों नेताओं को इसके लिए आदेश जारी करें। उन्होंने गहलोत और पायलट से मंच के माध्यम से अपील की आज हमारी कोई नई सुन रहा है। आपको आगे आकर हमारी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा आज ऐसे कई नेता है, जो हमसे किनारा कर रहे हैं। वोटों की चिंता कर रहे हैं, लेकिन आज हमारा साथ देंगे, तो जो नुकसान होगा उससे दुगनी भरपाई हम कर देंगे।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी और सचिन पायलट की जुगलबंदी! भविष्य का बड़ा संकेत, प्रदेश में हलचल तेज
आज फिर होगी दोबारा चर्चा
पांचना बांध के विवाद को लेकर मंगलवार को करौली जिला कलेक्टर सभागार में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में काफी देर तक पक्ष और विपक्ष दोनों की बात सुनी गई। साथ ही चर्चा की गई, लेकिन बैठक में सहमति नहीं बन पाई। इस बैठक में पंचायती राज विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीजू जार्ज जोसेफ, करौली जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर कानाराम, करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : CMHO पर बिफर पड़े बाड़मेर सांसद और दो विधायक! फिर अधिकारी के छूट गए पसीने
दामाद की ससुराल में जमकर पिटाई! गिड़गिड़ाया तो भी लोगों ने नही छोड़ा पूरी रात

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






