Sachin Pilot : सचिन पायलट के सामने मंच पर क्यों बिफर पड़ा युवक, मीडिया के सामने खोली युवक ने नाराजगी, देखिए वीडियो

Sachin Pilot : सचिन पायलट के सामने मंच पर क्यों बिफर पड़ा युवक, मीडिया के सामने खोली युवक ने नाराजगी, देखिए वीडियो
Spread the love

रवि सैनी

टोंक : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट को गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में एक युवक के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक दिन के दौरे के तहत पायलट के समक्ष समारोह के बीच एक युवक ने बिजली की समस्या को लेकर नाराजगी दिखा कर सवाल उठाया। इस दौरान मंच पर पायलट से सवाल जवाब कर रहे युवक को कार्यकर्ताओं ने समझा बुझाकर नीचे उतारा। बाद में पीड़ित युवक समेत लोगों ने बिजली की समस्या को लेकर अपना आक्रोश प्रकट किया। साथ ही आरोप लगाया कि टोंक विधायक पायलट ने उनकी ठीक ढंग से बात भी नहीं सुनी। इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।

बिजली की समस्या से 3 साल से परेशान है, कोई सुनवाई नहीं

दरअसल, टोंक विधायक सचिन पायलट गुरुवार को एक दिन के दौरे के तहत टोंक आए, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस बीच धन्ना तलाई में एक लोकार्पण समारोह में एक युवक जावेद ने मंच पर पहुंचकर सचिन पायलट को अपने क्षेत्र की बिजली की समस्या को लेकर पीड़ा सुनाई। इस बीच वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसे समझा बुझाकर एक तरफ कर दिया। उसके बाद मीडिया के सामने उसने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह धन्ना तलाई क्षेत्र से है, जहां तीन सालों से लोग बिजली की समस्याओं से परेशान हैं। नई डीपी लगने के बाद भी अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाया है। वह अधिकारियों के चक्कर लगा लगाकर थक चुका है।

पीड़ित ने कहा विधायक ने नहीं सुनी बात

इधर, अपनी समस्या लेकर मंच पर सचिन पायलट के समक्ष पीड़ित युवक जावेद बहस करने लगा, तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसे समझा बुझाकर मंच से नीचे उतार दिया। बाद में उसने आरोप लगाया कि विधायक को उनके क्षेत्र के लोगों ने अच्छे वोटों से जीत दिलाई हैं, लेकिन उनका इस क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं है। तीन साल अधिकारियों के चक्कर लगा कर थक चुके है। आज भी उन्होंने विधायक से अपनी समस्या बताई तो उन्होंने उसकी ढंग से बात हुई नहीं सुनी।

सचिन पायलट का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

टोंक विधायक सचिन पायलट गुरुवार को जयपुर से टोंक के लिए रवाना हुए। इस बीच हाईवे पर पायलट के समर्थकों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान शिव शक्ति बोरखंडी होटल पर जिला कांग्रेस कमेटी के ओर से पायलट का स्वागत किया। गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा समेत कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान सचिन पायलट ने धन्ना तलाई में डेढ़ करोड रुपए की लागत से निर्मित वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने अन्नपूर्णा के पास सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author