Kirodi Lal Meena : किरोड़ी बाबा का आइडिया आखिर कर गया काम! अब केंद्र के एक्शन से कृषि जगत में मचेगी खलबली
जयपुर : कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की बीते दिनों छापेमारी कार्रवाई काफी सुर्खियों में रही। अब इस कार्रवाई को लेकर किरोड़ी लाल मीणा का यह एक्शन प्लान कामयाब होता हुआ दिखाई दे रहा हैं। इसको लेकर अब केंद्रीय कृषि मंत्रालय किरोड़ी लाल मीणा इस कार्रवाई से सहमत है और अब इसको लेकर देश में सख्त कानून लाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर बीते दिनों मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी। इधर, किरोड़ी की इस मुलाकात के बाद कृषि जगत में हलचल मच गई है।

किरोड़ी लाल मीणा का प्लान कर गया काम, लाएंगे सख्त कानून
बीते दिनों प्रदेश के कई जिलों में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की, जो काफी चर्चा में रही। इसको लेकर किरोड़ी लाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात कर नकली खाद, बीज के खिलाफ कार्रवाई के लिए सख्त कानून बनाने का सुझाव दिया हैं। इस सुझाव पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सहमति जताई है। उन्होंने भी संकेत दिए हैं कि अब केंद्र सरकार नकली खाद, बीज के खिलाफ कार्रवाई के लिए सख्त कानून लाने की तैयारी करेगी।
अब नकली खाद बीज वालों की नहीं होगी खैर!
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात के दौरान किरोड़ी लाल ने बीते दिनों प्रदेश में नकली खाद, बीज को लेकर पूरा फीडबैक दिया। साथ ही बताया कि प्रदेश में किस स्तर तरह मिलावट खोरी कर किसानों को नुकसान पहुंचाया रहा हैं। उनके इस फीडबैक को लेकर शिवराज सिंह ने भी चिंता जाहिर की। उन्होंने संकेत दिए हैं कि अब ऐसे मामलों पर सख्ती लाने के लिए कड़ा कानून बनाए जाने पर विचार किया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने आश्वासन देकर भरोसा भी दिलाया है। वहीं संसद में जल्द ही एक कानून पेश किया जाएगा।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






