प्रेमिका से पहचान की पुष्टि के बाद सेल्समैन को गोली से उड़ाया, हैरान कर देगी क्राइम स्टोरी

प्रेमिका से पहचान की पुष्टि के बाद सेल्समैन को गोली से उड़ाया, हैरान कर देगी क्राइम स्टोरी
Spread the love

अलवर : राजस्थान के अलवर में पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारने की वारदात का बड़ा खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 घंटे में नकाबपोश आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को यह कामयाबी नाकबंदी के दौरान मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात के पीछे चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार सेल्समेन आरोपी की प्रेमिका की संपर्क में था। प्रेमिका ने आरोपी को इसकी शिकायत की। इससे गुस्साए आरोपी ने सेल्समैन की हत्या करने का दिन दहाड़े प्रयास किया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

यह भी पढ़ें : केकड़ी अब कही नही जाएगी, डिप्टी सीएम दिया कुमारी का क्या बड़ा संकेत

पुलिस 1 घंटे में दबोच लिया आरोपी को

हैरान कर देने वाली यह वारदात अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां शनिवार को दिनदहाड़े आरोपी कठूमर क्षेत्र बलदेवपुर बहड़िया निवासी जगत गुर्जर ने दिनदहाड़े बुर्जा बाईपास पर नायरा पेट्रोल पंप पर सेल्समेन सचिन को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी में आरोपी को वैशाली नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जहां पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें : पटवारी की लिस्ट में बीजेपी विधायक का ट्रांसफर! यह कैसा कारनामा

प्रेमिका से फोन पर पुष्टि करने के बाद आरोपी ने मारी गोली

अलवर के एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से सामने आया कि सेल्समैन सचिन एक महिला से लगातार संपर्क में था। इसको लेकर उसकी प्रेमिका ने जगत गुर्जर से शिकायत की। यह आरोपी जगत गुर्जर को नागवार गुजरा। इसके चलते ही उसने सेल्समैन को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया। इससे पहले आरोपी ने सेल्समैन की फोटो खींचकर अपनी प्रेमिका को भेजी और पहचान की। इसके बाद मोबाइल फोन पर पुष्टि कर उसने सेल्समैन को गोली मार दी, जो उसके कंधे पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें : चाय की थड़ी के बाद किरोड़ी बाबा का नया अंदाज! कृषि मंत्री का वीडियो वायरल

पुलिस प्रेमिका से भी करेगी पूछताछ

एसपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, एक खोली खोल बरामद किया है। इधर, पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकार्ड को लेकर जांच में जुट गई है। एसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी की प्रेमिका से भी पुलिस पूछताछ कर इस मामले के सही कारणों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। इधर, दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : ट्रांसफर के बाद झटका! शिक्षा मंत्री के निर्देश पर ट्रांसफर लिस्ट कैंसिल

केकड़ी अब कही नही जाएगी, डिप्टी सीएम दिया कुमारी का क्या बड़ा संकेत

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,