कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया के साथ हाथापाई की नौबत! लोगों ने विधायक से पूछा काम का हिसाब, देखिए Video

कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया के साथ हाथापाई की नौबत! लोगों ने विधायक से पूछा काम का हिसाब, देखिए Video
Spread the love

नागौर : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव को लेकर लगातार हलचल मची हुई है। इस बीच राजस्थान के नागौर जिले से एक हैरान भरा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के 30 अक्टूबर यानी आज का होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में परबतसर क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक रामनिवास गावड़िया को चुनावी सभा में विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें बोलने से रोका और बात हाथापाई की नौबत तक पहुंच गई। हालांकि इस वीडियो को लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। लेकिन इस वीडियो ने सियासत में हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़ें : चुनाव प्रचार में मशगूल मनभर बाई सरपंच नामांकन भरना भूली, 15 मिनट की देरी से छूट गया चुनाव, परिवार में मचा कोहराम

कांग्रेस विधायक के साथ हाथापाई की नौबत

सोशल मीडिया पर सामना सामने आए इस वीडियो को लेकर दावा है कि यह परबतसर क्षेत्र की पीपलाद ग्राम पंचायत में चुनावी सभा का है, जहां कांग्रेस के विधायक रामनिवास गावड़िया लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस बीच कुछ लोग सभा में पहुंचते हैं और विधायक से सवाल करते हुए उन्हें बोलने से रोकते हैं। दावा किया जा रहा है कि इस बीच बात इतनी बढ़ गई थी, कि विधायक के साथ हाथापाई की नौबत भी आ गई।

यह भी पढ़ें : रवि पुष्यामृत नक्षत्र 1 नवंबर को, बनेगा मिनी धनतेरस का महासंयोग, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

लोगों ने कांग्रेस विधायक से पूछा, काम का हिसाब

रामनिवास गावड़िया क्षेत्र के 10 सालों से विधायक रहे हैं। उन्होंने 2018 और 2023 का चुनाव भी जीता। इसमें 2018 से 2023 के बीच गहलोत सरकार रही। रामनिवास गावड़िया सचिन पायलट समर्थक विधायकों में माने जाते हैं। विधायक के खिलाफ लोगों में जो विरोध देखने को मिला, उसके लिए बताया जा रहा है कि 10 सालों में विकास कार्यों को लेकर जो दावे किए वह पूरे नहीं हुए। इसी को लेकर चुनाव सभा में कुछ लोग उनके विकास कार्यों को लेकर किए गए दावे पर आपत्ति जताते हुए विरोध करने लगे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने विधायक को घेर लिया। काफी देर तक गहमा गहमी रही।

यह भी पढ़ें : ‘जयपुर पुलिस से ज्यादा घटिया पुलिस राजस्थान में नही’, BJP विधायक गोपाल शर्मा का विवादित बयान

कौन है विधायक रामनिवास गावड़िया

कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया परबतसर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार से विधायक है। उन्होंने छात्र राजनीति में एनएसयूआई के जरिए एंट्री ली। इससे पहले रामनिवास एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि भी रह चुके हैं और राजस्थान विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज के छात्र संघ प्रेसिडेंट रहे। वह 2018 में 27 साल की उम्र में विधायक चुने गए। रामनिवास गावड़िया का जन्म नागौर जिले के जसराना गांव में 9 अक्टूबर 1991 को हुआ। गावड़िया को सचिन पायलट का बेहद खास समर्थक माना जाता है।

✍🏻 मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author