‘जयपुर पुलिस से ज्यादा घटिया पुलिस राजस्थान में नही’, BJP विधायक गोपाल शर्मा का विवादित बयान

‘जयपुर पुलिस से ज्यादा घटिया पुलिस राजस्थान में नही’, BJP विधायक गोपाल शर्मा का विवादित बयान
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में हसनपुर में बीती देर रात हुए बवाल के बीच भाजपा के सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा पुलिस से टकराव को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। उनका जयपुर पुलिस को लेकर बड़ा बयान सामने आया। इस बयान में उन्होंने जयपुर के डीसीपी को खरी खोटी सुनाते हुए यहां तक कह दिया कि जयपुर पुलिस से घटिया राजस्थान में नहीं है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। बीजेपी सरकार में बीजेपी के विधायक द्वारा पुलिस पर उठाए गए, इस सवाल को लेकर अब सियासी गलियारोें में हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा को कोर्ट की बड़ी राहत, यूनिवर्सिटी गोलीकांड को लेकर मिला क्लीनचिट

जयपुर पुलिस को विधायक ने बताया सबसे घटिया

दरअसल, यह मामला हसनपुर इलाके से जुड़ा हुआ है, जहां बीती रात एक व्यक्ति के थप्पड़ मारने के बाद बवाल हो गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हटवाड़ा रोड पर सड़क जाम लगा दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। सूचना पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस से बातचीत में विधायक इतने नाराज हो गए कि उन्होंने वहां मौजूद पुलिस और डीसीपी को खरी खोटी सुना दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जयपुर पुलिस जैसी घटिया पुलिस राजस्थान में नही है। उन्होंने आगे कहा कि क्या बात करते हो मैं खुद MLA होकर यह बात कर रहा हूं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया और सियासत में काफी चर्चा में है।

यह भी पढ़ें : देवली में 62 साल के रिटायर्ड साइंटिस्ट के साथ कथित साजिश! दूसरी पत्नी समेत लोगों पर आरोप, जानिए कैसे हुआ खेला

देर रात जाकर मामला शांत हुआ

थप्पड़ मारने के चलते हटवाड़ा रोड पर लोगों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। इस दौरान समझाइश के लिए पहुंची सोडाला और सदर थाना पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान विधायक ने देर रात तक मौजूद रह कर मामला शांत करवाया। इसके बाद लोग शांत हुए। वहीं पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लोगों को आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : नसरुद्दीन शाह ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सली’, सियासत में उबाल, अभिनेता पुनीत इस्सर ने पूछा क्यों हो दिमागी नक्सल

पहले भी भिड़़ चुके हैं पुलिस से विधायक

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और पुलिस के बीच टकराव की घटना इससे पहले भी आ चुकी है। पिछले साल शास्त्री नगर में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान भी पुलिस कार्रवाई पर विधायक गोपाल शर्मा जमकर भड़क गए। उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को धमकाते हुए यहां तक कह दिया कि मेरे हाथ कैसे लगा रहे हो, तुम्हारे डीजीपी की भी इतनी हिम्मत नहीं है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर 1 मिनट 58 सेकंड का वीडियो काफी चर्चा में रहा। उन्होंने पुलिस अधिकारी को कहा कि आप आंखें कैसे दिखा रहे हो, मुझे आंख दिखाने की ताकत तो सरकार में भी नहीं है।

✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author