चुनाव प्रचार में मशगूल मनभर बाई सरपंच नामांकन भरना भूली, 15 मिनट की देरी से छूट गया चुनाव, परिवार में मचा कोहराम

चुनाव प्रचार में मशगूल मनभर बाई सरपंच नामांकन भरना भूली, 15 मिनट की देरी से छूट गया चुनाव, परिवार में मचा कोहराम
Spread the love

झालावाड़ : प्रदेश में सरपंच बनने के लिए लोगों में जमकर होड़ मची हुई है। इस बीच राजस्थान के झालावाड़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां सरपंच प्रत्याशी मनभर बाई चुनाव में प्रचार प्रसार की तैयारियों में इतना मशगूल हो गई कि वह अपना नामांकन दाखिल करना भी भूल गई। बाद में जब नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंची, तो नामांकन भरने की अवधी निकल चुकी थी। इसके बाद सरपंच प्रत्याशी और उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सरपंच प्रत्याशी के परिजन बद हवास होकर फूट-फूटकर रोने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है, जो काफी चर्चा में है। इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी के सामने गुहार लगाती हुई मनभर की सास बेसुध भी हो गई।

यह भी पढ़ें : रवि पुष्यामृत नक्षत्र 1 नवंबर को, बनेगा मिनी धनतेरस का महासंयोग, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

नामांकन दाखिल करना भूल गई मनभर

हैरान कर देने वाला यह मामला झालावाड़ की खानपुर पंचायत समिति के सूमर गांव का है, जहां सरपंच के लिए इस बार एससी महिला की सीट आरक्षित हुई। इसको देखकर वहां की मनभर प्रचार के लिए जोर-शोर से लग गई, लेकिन प्रचार के चक्कर में वह 29 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल करना ही भूल गई, लेकिन जब उसे याद आया, तो अंतिम समय सुबह 11ः00 बजे का समय बीत चुका था। वह लगभग 15 मिनट देरी से पहुंची, लेकिन उसका नामांकन स्वीकार नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें : ‘जयपुर पुलिस से ज्यादा घटिया पुलिस राजस्थान में नही’, BJP विधायक गोपाल शर्मा का विवादित बयान

जोनल मजिस्ट्रेट के सामने फूट-फूटकर रोने लगे परिजन

सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में मनभर और उसके परिजन बदहवास होकर रोते हुए दिखाई दिए। इस दौरान परिजनों जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी रोककर अपना नामांकन भरवाने की गुहार करने लगे, लेकिन जनरल मजिस्ट्रेट ने नियम का हवाला देते हुए मना कर दिया। इससे दुखी होकर मनभर की सास रोते हुए बेसुध हो गई और मजिस्ट्रेट की गाड़ी के आगे अचेत होकर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा को कोर्ट की बड़ी राहत, यूनिवर्सिटी गोलीकांड को लेकर मिला क्लीनचिट

सरंपच के लिए 16 से प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

इधर, बताया जा रहा है कि मनभर ने सरपंच चुनाव के लिए काफी मेहनत की। उसने दिन रात चुनाव प्रचार किया। मनभर का नामांकन दाखिल नहीं होने का मामला क्षेत्र में काफी चर्चा में है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इधर, सूमर सरपंच के लिए नामांकन भरने के अंतिम समय तक 16 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। वही आज समूर ग्राम पंचायत के सरपंच के लिए चुनाव में मतदान हो रहा है।

✍ मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author