बेखौफ बदमाशों की फायरिंग से दहले लोग, CCTV में कैद हुई वारदात
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में सोमवार शाम अज्ञात बदमाशों की फायरिंग से लोग दहल गए। बाइक सवार बदमाशों ने बेख़ौफ होकर तीन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के ऊपर फायरिंग कर दी। वह तो गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। इस घटना से बाजार में दहशत फैल गई। लोग जान बचाकर भाग छूटे। यह पूरी घटना वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इधर, घटना के बाद धौलपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : डर के मारे पानी छोड़ दिया…पांचना बांध पर यह क्या बोले किरोड़ी लाल मीणा
तीन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर फायरिंग
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात धौलपुर जिले के राजाखेड़ा से सामने आई है, जहां सोमवार शाम करीब 4:30 बजे 3 अज्ञात बदमाश, जो बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने राजाखेड़ा के बाजार में खान मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, शांतिलाल गारमेंट्स और देवखेड़ा रोड़ पर एक ईंट भट्ठे पर फायरिंग कर दी। इस घटना से बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी जान बचाकर भाग छूटे। लोगों ने बताया कि बदमाश बिना नंबर की बाइक से आए थे। घटना को लेकर सामने आए सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार बदमाश हथियार लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : होटल में जोर से बोलने पर विवाद! फिर युवकों में चले जमकर लात घुसे
पुलिस के नहीं पहुंचने पर लोगों में रोष
अचानक हुई इस वारदात से बाजार में दहशत का माहौल हो गया। इधर, शांतिलाल गारमेंट्स दुकान मालिक रिंकू जैन ने आरोप लगाया कि इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। इसके बावजूद पुलिस 1 घंटे भी जाने के बाद भी नहीं पहुंची है। दुकान मालिक के इस आरोप के बाद अब पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से 400 मीटर की दूरी पर पुलिस टाउन चौकी स्थित है। इसके बावजूद भी पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंची। घटना के बाद धौलपुर एसपी विकास सांगवान अलर्ट हो गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
यह भी पढ़ें : बाइक सवार बदमाशों का तांडव, दुकान में घुसकर डंडे-सरियों से तोड़फोड़
व्यापारी से लोकेशन मांगी और फिर की फायरिंग
पारसनाथ ब्रिक फील्ड ईंट भट्ठा व्यापारी प्रवीण जैन ने बताया कि फायरिंग की घटना से पहले उसके मोबाइल पर कुछ अज्ञात लोगों ने फोन किया और उससे लोकेशन मांगी। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर ईंट भट्ठा पहुंच गए, जहां उन्होंने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आरोपी बाइक पर हथियार लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय व्यापारी प्रवीण जैन अपने घर था। इसलिए वह इस वारदात से बच गया। बदमाशों ने भट्ठे पर खड़ी प्रवीण जैन की कार पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें : पीएम ने पीपल को खेजड़ी बताया! सोशल मीडिया पर फनी रील पर लोगों के चटकारे
डर के मारे पानी छोड़ दिया…पांचना बांध पर यह क्या बोले किरोड़ी लाल मीणा

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






