धौलपुर में शव मिलने से उड़े होश, तलवार से दोनों हाथ और गर्दन पर…..

धौलपुर में शव मिलने से उड़े होश, तलवार से दोनों हाथ और गर्दन पर…..
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में रेलवे स्टेशन पर पुरानी नैरोगेज लाइन की तरफ गुरुवार रात एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव की जांच करने पर मालूम हुआ कि उसके दोनों हाथ और गर्दन पर धारदार हथियार से काटने जैसे निशान है। पुलिस ने जांच के लिए मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया, जिसने मौके पर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिस पर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार पुरानी नैरोगेज लाइन की तरफ बने एक रास्ते से आरएसी का एक जवान निकल कर जा रहा था। उसे यहां मुख्य रास्ते के पास रेलले एफओबी के नजदीक एक शव पड़ा दिखा। जिस पर उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी हरिनारायण मीणा व सीओ मुनेश मीणा समेत जाब्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

मृतक की उम्र करीब 28 से 30 साल की थी। शरीर पर चड्ढा और टी-शर्ट मिली। जांच करने पर मालूम हुआ कि उसके दोनों हाथ और गर्दन पर धारदार हथियार से काटने का निशान थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि घटना कैसे हुई। उक्त व्यक्ति किसी की नजर में भी नहीं आया हे। पुलिस की वजह को लेकर जांच में जुटी है।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author