नरेश मीणा का बड़ा दावा, ‘बारां पुलिस में 90% लोग मेरे हैं’, जंगल से दिया इंटरव्यू, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नरेश मीणा का बड़ा दावा, ‘बारां पुलिस में 90% लोग मेरे हैं’, जंगल से दिया इंटरव्यू, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Spread the love

बारां : भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेश मीणा बारां जिले की पुलिस को गजब चकमा दे रहे हैं। नरेश को ढूंढने के लिए बारां पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन नरेश है कि पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। इस बीच नरेश मीणा का एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें नरेश मीणा जंगल में छुपकर रह रहे हैं। इस दौरान इंटरव्यू में दावा किया है कि बारां जिले की पुलिस में 90 प्रतिशत लोग उनके पक्ष के हैं। इसलिए उनको जब भी पुलिस पकड़ने आती है, तो जानकारी मिल जाती हैं। इस कारण वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं। नरेश मीणा के इस इंटरव्यू में सियासत और प्रशासन में जमकर हड़कंप मचा दिया है। नरेश ने यह भी कहा है कि वह अब पुलिस को सरेंडर नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें : जयपुर के मुरलीपुरा में भीषण हादसा, ट्रेलर ने युवकों को कुचला, कई वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

पुलिस मेें 90 प्रतिशत लोग मेरे ही हैं

बता दें कि 1 नवंबर से बारां जिले की पुलिस नरेश मीणा को लगातार तलाश कर रही है, लेकिन नरेश पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। इधर, एक न्यूज़ चैनल को दिए गए इंटरव्यू में नरेश मीणा रात को घने जंगल में बैठे नजर आए, जहां उनका एक साथी खाना बनाकर उन्हें खिलाता हुआ नजर आया। इस दौरान नरेश ने हैरान कर देने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि बारां जिले के 90 प्रतिशत पुलिसकर्मी उनके हैं, क्योंकि यह सभी पुलिसकर्मी किसान के बेटे हैं और हर किसान का बेटा उनके पक्ष में है। हर वह लोग मेरे साथ हैं जो किसानों के दर्द को समझते हैं। इसलिए वह अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर कलेक्टर को नोटिस, CM भजनलाल की अगवानी पड़ी भारी, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

पुलिस के आने से पहले ही लग जाती है उन्हें सूचना

इंटरव्यू में नरेश मीणा ने यह भी दावा किया है कि बारां जिले की पुलिस जब भी उन्हें पकड़ने के लिए आती है, तो उससे पहले उन्हें सूचना मिल जाती है। इसलिए वह अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। बता दें कि नरेश मीणा को पकड़ने के लिए 12 थानों की पुलिस, 5 बसें और एसटीएफ टीम लगातार उनके धरपकड़ का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नरेश अब तक उनकी पकड़ से दूर है। नरेश गांव में प्रचार कर रहे हैं, लेकिन पुलिस आने से पहले निकल जाते हैं। इधर, नरेश मीणा के साथ उनके बेटे अनिरुद्ध मीणा ने भी अब प्रचार की कमान संभालते हुए दौरे कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ‘आज चिकना होकर आया हूं, क्योंकि लुगाई साथ है…’ निवाई पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के बयान पर छूटे ठहाके, देखें Video

चवन्नी के इनाम के बाद उन्होंने अपना फैसला बदला

नरेश मीणा ने इंटरव्यू में कहा कि नाहरगढ़ में कोई मारपीट की घटना नहीं हुई। इसके बावजूद उन पर राजकार्य बाधा और कई झूठें मुकदमे दर्ज कर लिए गए। यही नहीं उन पर 25 पैसे का इनाम घोषित किया। पहले उनका 6 नवंबर को सरेंडर करने का विचार था, लेकिन अब उन्होंने अपना फैसला बदल लिया है। अब वह पुलिस को सरेंडर नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे नेताओं ने राजनीति को व्यवसाय बना दिया हैं। नरेश मीणा ने कहा कि पुलिस मुझे इस तरह से ढूंढ रही है जिसे मैं 5–7 लोगों का मर्डर कर दिया हो या ब्लास्ट कर दिया हो।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा BJP कांग्रेस नेताओं के सपनों तक पहुंचे! ग्रामीण की कविता ने मचाई धूम, देखिए Video

इतनी पुलिस तो आनंदपाल के पीछे भी नहीं थी

नरेश मीणा ने इंटरव्यू में कहा कि उन पर जबरदस्ती मुकदमे दर्ज कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बारां जिलेे की पुलिस लगातार उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। पांच-पांच बसें और एसटीएफ टीमें उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि शायद इतनी तो आनंदपाल के पीछे भी पुलिस नहीं लगी होगी। उन्होंने कहा कि अब तक उन पर 45 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज सिस्टम सड़ चुका है, इसलिए वह इस सिस्टम को बदलने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है, खाद का कट्टा महंगी दरों पर दिया जा रहा हैं। किसानों को बिजली, पानी नहीं मिल रही है, क्या इसके खिलाफ आवाज उठाना गलत है?

यह भी पढ़ें : जयपुर पुलिस ने किया इकबाल बुलंद, कुछ घण्टों में खोल दिया हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड, जानिए पूरी कहानी

मुझे पता नहीं, मैं कितने दिन जिंदा रहूंगा

नरेश मीणा ने भावुक होकर कहा कि मुझे पता नहीं है कि मैं कितने दिन जिंदा रहूंगा। 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर नरेश मीणा ने कहा कि मैं विधायक या सांसद बनने के लिए राजनीति नहीं कर रहा हूं, मैं किसानों के लिए आमजन के लिए उनके हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं परिवर्तन की राजनीति कर रहा हूं, अगर मैं इसमें कामयाब रहा, तो लोग कहेंगे नरेश मीणा ने बदलाव के लिए लड़ाई लड़ी।

✍️ मनीष बागड़ी

यह भी पढ़ें : टोंक में कलेक्ट्रेट पर किसानों का प्रदर्शन, फिर टीना डाबी के इस कदम ने बदला माहौल, 18 नवम्बर को होगा अंतिम फैसला

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live