जैसलमेर में बड़ा दर्दनाक हादसा! डूबने से चार मासूमों की मौत, एक साथ उठीं चार अर्थियां

जैसलमेर में बड़ा दर्दनाक हादसा! डूबने से चार मासूमों की मौत, एक साथ उठीं चार अर्थियां
Spread the love

जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां रूपसी गांव में पानी की डिग्गी में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में तीन बच्चियों और एक बालक ने अपनी जान गंवा दी। इस दुःखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। इस दौरान एक ही परिवार से चार अर्थियां उठने से गांव गमगीन हो गया।

यह भी पढ़ें : टोंक में कलेक्ट्रेट पर किसानों का प्रदर्शन, फिर टीना डाबी के इस कदम ने बदला माहौल, 18 नवम्बर को होगा अंतिम फैसला

पानी की डिग्गी में डूबे 4 मासूम बच्चे

जानकारी के अनुसार, परिवार रूपसी गांव में एक ट्यूबवेल पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक बच्ची पानी से भरी डिग्गी में गिर गई। उसे डूबता देख तीन अन्य बच्चे भी उसे बचाने के लिए डिग्गी में उतर गए। लेकिन दुर्भाग्यवश चारों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। परिजन आनन-फानन में चारों को लेकर जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दिलीप पुत्र अमृतराम (18), निवासी रूपसी वही मोरु (16) धीया (14) और माया (12) पुत्री नारायण राम भील निवासी सिपला के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां सगी बहनें बताई जा रही हैं, जबकि मृतक दिलीप उनका ममेरा भाई बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा का बड़ा दावा, ‘बारां पुलिस में 90% लोग मेरे हैं’, जंगल से दिया इंटरव्यू, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जैसलमेर एसपी पहुंचे मौके पर

गांव में चार मासूम बच्चों के डूबने की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साथ चार बच्चों की मौत से रूपसी और सिपला गांव में मातम फ़ैल गया है। सूचना पर जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे भी तत्काल मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने पुलिस से घटना की पूरी जानकारी ली। इधर, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल हो गया है। वहीं लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर कलेक्टर को नोटिस, CM भजनलाल की अगवानी पड़ी भारी, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

बीते दिनों बीकानेर में भी हुआ ऐसा ही हादसा

राजस्थान में पानी की डिग्गी में डूबने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है। बीकानेर के छतरगढ़ क्षेत्र में गत 11 नवंबर 2026 को ठीक इसी तरह हादसा सामने आया, जहां भाई दूज के दिन आवा गांव के पास खेत में पानी के डिग्गी में इसी तरह चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना से पहले एक 14 वर्षीय बच्चे का पैर फिसल कर वह डिग्गी में गिर गया था। उसे डूबता हुआ देखकर उसके दो सगे भाई और एक चचेरे भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी इस घटना में डूब गए। चार मासूम बच्चों की मौत का यह मामला राजस्थान में काफी सुर्खियों में रहा।

✍️ मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : देवली में बेजुबान पक्षियों पर कहर, गुलेल से कबूतर का बेदर्दी से किया शिकार, देखिए Video

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live