देवली में बेजुबान पक्षियों पर कहर, गुलेल से कबूतर का बेदर्दी से किया शिकार, देखिए Video

देवली में बेजुबान पक्षियों पर कहर, गुलेल से कबूतर का बेदर्दी से किया शिकार, देखिए Video
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में बेजुबान पक्षियों पर निर्दयी शिकारी का कहर देखने को मिल रहा है। इसको लेकर देवली शहर में एक गिराह सक्रिय है, जो गुलेल के जरिए कबूतरों का शिकार कर रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, इस घटना से वन्य जीव प्रेमियों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर में बड़ा दर्दनाक हादसा! डूबने से चार मासूमों की मौत, एक साथ उठीं चार अर्थियां

गुलेल से कबूतरों का कर रहे हैं शिकार

हैरान कर देने वाली यह घटना देवली में हनुमान नगर थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां ज्योति कॉलोनी मेेें शुक्रवार को एक गिरोह सक्रिय नजर आया। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक दिखाई दिए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार दो युवक ज्योति कॉलोनी क्षेत्र मेें रुकते हैं। इस बीच उनमें से एक युवक गुलेल से बिजली के तार पर बैठे हुए बेजुबान कबूतर को अपना शिकार बनाता है। गुलेल से किए गए हमले से कबूतर गिरकर घायल हो जाता है। इसके बाद युवक तत्काल उसे पकड़कर बेरहमी से जमीन पर पटकता है। इसके बाद कबूतर को लेकर वह युवक अपने साथ लेकर चला जाता है। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें : टोंक में कलेक्ट्रेट पर किसानों का प्रदर्शन, फिर टीना डाबी के इस कदम ने बदला माहौल, 18 नवम्बर को होगा अंतिम फैसला

घटना से लोगों में रोष व्याप्त

इधर, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शहर के लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं वन्य जीव प्रेमियों ने इस घटना पर चिंता जाहिर करते हुए हनुमाननगर थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इससे पहले भी गुलेल से कबूतरों का शिकार करने की घटना सामने आई थी, जो देवली के ज्योति मार्केेट में सामने आई थी। बाद में देवली थाना पुलिस ने ट्रेस करते हुए आरोपियों को बीत दिनों गिरफ्तार किया। अब फिर से यह घटना सामने आई है।

✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live