टोंक में कलेक्ट्रेट पर किसानों का प्रदर्शन, फिर टीना डाबी के इस कदम ने बदला माहौल, 18 नवम्बर को होगा अंतिम फैसला

टोंक : राजस्थान के टोंक में बीसलपुर बांध के कमांड क्षेत्र के किसानों ने टोंक कलेक्टर परिसर में पड़ाव डालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद थे। किसानों का यह प्रदर्शन करीब 2 घंटे तक चला। इस मामले जिला कलेक्टर टीना डाबी ने गंभीरता दिखाई और किसान नेताओं के साथ करीब एक घंटे तक वार्ता कर उन्हें सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसानों का आक्रोश शांत हुआ। हांलाकि बांध से छोड़े जाने को लेकर अंतिम निर्णय 18 नवम्बर की बैठक में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा का बड़ा दावा, ‘बारां पुलिस में 90% लोग मेरे हैं’, जंगल से दिया इंटरव्यू, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
टोंक कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों का पड़ाव
इस पहले बीसलपुर कमांड क्षेत्र के किसान टोंक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जहां किसान महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट, किसान युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी समेत किसान नेताओं के नेतृत्व में पड़ाव डाला गया। इस दौरान किसानों ने सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की मांग उठाते हुए प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने बताया कि इस वर्ष मानसून कमजोर रहा है। जिसके कारण उनकी फसलें सूख रही है। यदि फसलों को बांध से पानी नहीं मिला, तो उनके फसले पूरी तरह सूख जाएगी। इस दौरान किसानों से मिलने के लिए टोंक एडीएम मौके पर पहुंचे और वार्ता की। बाद में इस मामले में किसान नेताओं और टोंक कलेक्टर टीना डाबी के बीच करीब 1 घंटे तक वार्ता चली। इसके बाद टीना डाबी के आश्वासन पर किसानों ने प्रदर्शन हटाया।
यह भी पढ़ें : जयपुर के मुरलीपुरा रोड़ पर भीषण हादसा, ट्रेलर ने युवकों को कुचला, कई वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त
18 नवंबर को फाइनल बैठक में अंतिम निर्णय होगा
टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने करीब 1 घंटे तक चली बैठक में किसानों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की और उनकी समस्याएं सुनी। इस मामले में कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश है कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिले। बताया जा कि किसानों को सिंचाई के लिए लगभग दो टीएमसी पानी मिल सकता है। इसको लेकर उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी बातचीत की। कलेक्टर ने बताया कि इस मामले को लेकर अब पंचायत राज चुनाव संपन्न होने के बाद 18 नवंबर को फाइनल बैठक होगी। इस बैठक में घौषणा की जाएगी कि किसानों को सिंचाई के लिए बांध से कितना पानी दिया जाएगा।
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : जैसलमेर में बड़ा दर्दनाक हादसा! डूबने से चार मासूमों की मौत, एक साथ उठीं चार अर्थियां

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live



