जयपुर के मुरलीपुरा रोड़ पर भीषण हादसा, ट्रेलर ने युवकों को कुचला, कई वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जयपुर : राजधानी जयपुर में शुक्रवार को एक भीषण हादसा सामने आया। जयपुर दिल्ली हाईवे पर एक ट्रेलर बेकाबू होकर हाईवे से नीचे सर्विस लाइन पर कूद गया। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इन लोगों को ट्रेलर ने बुरी तरह कुचल दिया। जबकि ट्रेलर की चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना मेें कई लोग भी गंभीर घायल हुए है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें : जैसलमेर कलेक्टर को नोटिस, CM भजनलाल की अगवानी पड़ी भारी, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
ट्रेलर अनियंत्रित होकर सर्विस लाइन पर कूदा
हैरान कर देने वाला यह हादसा जयपुर दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार को हुआ। इस भीषण हादसे में मुरलीपुरा रोड़ इलाके में रोड़ नम्बर 14 पर एक ट्रेलर जो अनियंत्रित होकर हाईवे से कूद कर नीचे सर्विस लाइन पर गिर गया। इससे कई वाहन ट्रेलर की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में सीता विहार मुरलीपूरा निवासी रमेश (60) और फागी रेनवाल निवासी हनुमान सहाय (40) की मौत हो गई। जिनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देखकर लोगों की चीख पुकार मच गई। मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।
यह भी पढ़ें : ‘आज चिकना होकर आया हूं, क्योंकि लुगाई साथ है…’ निवाई पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के बयान पर छूटे ठहाके, देखें Video
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला
इधर, हादसे के बाद मौके पर लोगों में हडकंप मच गया। सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। इस दौरान लोगों की मदद से मृतकों को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं घायलों को भी तुरंत संभाल कर उन्हें भी उपचार के लिए भिजवाया। इधर, क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण नजारा भयभीत करने वाला दिखाई दे रहा था। इस हादसे पांच वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा BJP कांग्रेस नेताओं के सपनों तक पहुंचे! ग्रामीण की कविता ने मचाई धूम, देखिए Video
घटना को लेकर एक दावा सामने आया
ट्रेलर के अनियंत्रित होकर सर्विस लाइन पर कूदने की घटना को लेकर एक दावा सामने आ रहा है। इसमें बताया गया कि उक्त ट्रेलर पर कुछ स्कूटी सवारी युवकों ने शीशे पर पत्थर फेंके। इसके कारण ट्रेलर चालक का संतुलन बिगड़ गया और बेकाबू वाहन हाइवे से सर्विस लाइन पर कूद गया। इस मामले को लेकर दावे को लेकर क्या सच्चाई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है, लेकिन इस घटना को लेकर किए जा रहे इस दावे ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस हादसा स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल कर हादसे की वजह ढूंढ रही है।
यह भी पढ़ें : जयपुर पुलिस ने किया इकबाल बुलंद, कुछ घण्टों में खोल दिया हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड, जानिए पूरी कहानी
पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही दर्दनाक हादसा
बता दें कि हरमाडा थाना इलाके में पिछले साल 3 नवंबर 2025 को अभी ऐसा ही एक दर्दनाक का सामने आया, जहां लोहा मंडी रोड पर एक डंपर चालक ने शराब के नशे में धुत्त होकर रफ्तार का तांडव मचाया। कई वाहनों और लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में करीब 14 लोगों की मौत हुई थी। जबकि तीन दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। गलत दिशा में आ रहे इस डंपर ने 100 किलोमीटर की स्पीड से लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। इस हादसे में 17 से अधिक कार और बाइक क्षतिग्रस्त हुई।
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा का बड़ा दावा, ‘बारां पुलिस में 90% लोग मेरे हैं’, जंगल से दिया इंटरव्यू, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live



