जैसलमेर कलेक्टर को नोटिस, CM भजनलाल की अगवानी पड़ी भारी, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

जैसलमेर कलेक्टर को नोटिस, CM भजनलाल की अगवानी पड़ी भारी, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
Spread the love

जयपुर/जैसलमेर : राजस्थान में जैसलमेर की कलेक्टर अनुपमा जोरवाल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगवानी में पहुंचना भारी पड़ गया। आचार संहिता लागू होने के कारण चुनाव आयोग ने कलेक्टर से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा हैं। इधर, कलेक्टर से स्पष्टीकरण मांगने के मामले में अब प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। बता दें कि बीते दिनों दीपावली पर्व के चलते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : ‘आज चिकना होकर आया हूं, क्योंकि लुगाई साथ है…’ निवाई पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के बयान पर छूटे ठहाके, देखें Video

जैसलमेर कलेक्टर को चुनाव आयोग का नोटिस

बीते दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बॉर्डर पर तनोट माता जी के यहां दर्शन किए और सेना के जवानों के साथ संवाद किया। विशेष विमान के जरिए पहुंचे भजन शर्मा की अगवानी के लिए जैसलमेर की कलेक्टर अनुपमा जोरवाल भी पहुंची। इसकी तस्वीरे सामने आने के बाद निर्वाचन आयोग ने उन्हें स्पष्टीकरण के लिए नोटिस दिया है। नोटिस में राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी का मुख्यमंत्री के स्वागत में जाना ठीक नहीं हैं, क्योंकि जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी चुनाव को निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से पूरी करवाना होती है। ऐसे में जैसलमेर कलेक्टर को आचार संहिता का पालन और उसके प्रावधानों का ध्यान रखना चाहिए। इससे चुनाव प्रक्रिया की साख पर सवाल उठते है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा BJP कांग्रेस नेताओं के सपनों तक पहुंचे! ग्रामीण की कविता ने मचाई धूम, देखिए Video

कलेक्टर को नोटिस से प्रशासनिक गलियारों में हलचल

जैसलमेर में मुख्यमंत्री की अगवानी में पहुंची जैसलमेर की कलेक्टर अनुपमा जोरवाल के मामले में अब सियासत और प्रशासनिक गलियारों में जमकर हलचल मची हुई है। सीएम की अगवानी की तस्वीरे जब वायरल हुई, तो इसको लेकर विपक्ष ने आचार संहिता को लेकर सवाल उठाए और चुनाव के विश्वसनीयता पर भी आशंका जताई। ऐसे में अब जैसलमेर कलेक्टर को चुनाव आयोग के मिले नोटिस के बाद जवाब प्रस्तुत करना है। ऐसे में देखना होगा कि कलेक्टर की ओर से इस नोटिस का क्या स्पष्टीकरण दिया जाता है। वहीं स्पष्टीकरण के बाद ही चुनाव आयोग आगे की कार्रवाई अमल में लाएगा।

यह भी पढ़ें : जयपुर पुलिस ने किया इकबाल बुलंद, कुछ घण्टों में खोल दिया हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड, जानिए पूरी कहानी

क्या है आचार संहिता की प्रावधान

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी अधिकारियों पर विशेष प्रोटोकॉल नियम लागू होते हैं। जिसके तहत सरकारी अधिकारी और सरकार के बीच औपचारिक शिष्टाचार और सरकारी संसाधनों के उपयोग पर कड़ी पाबंदियां लागू होती है। इसके तहत जिला कलेक्टर या चुनाव से जुड़े हुए अधिकारी केवल निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हैं। ऐसे में अचार संहिता की नियमावली में मुख्यमंत्री या किसी भी मंत्री के दौर में कोई भी प्रशासन का अधिकारी स्वागत या अगवानी करने के लिए नहीं जा सकता हैं। जैसलमेर मामले में कलेक्टर ने इस नियमों की विपरीत जाकर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए अगवानी की।

✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live