बैंक मैनेजर की दबंगई! सरकारी दस्तावेजों को फर्जी बता दिया

बैंक मैनेजर की दबंगई! सरकारी दस्तावेजों को फर्जी बता दिया
Spread the love

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में एसबीआई बैंक मैनेजर की मनमर्जी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसके चलते राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर सवाल खड़े हो गए। एसबीआई बैंक मैनेजर सरकारी दस्तावेजों को ही फर्जी बता रहा है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की ओर से डिजिटल हस्ताक्षरों द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों को भी बैंक मैनेजर ने नहीं मान रहा है। इसके चलते काछोला तहसील के युवाओं में जमकर आक्रोश है। युवाओं ने बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तहसीलदार शैतान लाल मीणा को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें : विधायक नौक्षम चौधरी हलवाई बनी! पूरी बनाने का वीडियो वायरल

बैंक मैनेजर की मनमनी! नहीं मान रहा है सरकारी दस्तावेज

हैरान कर देने वाला यह मामला काछोला तहसील क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से जुड़े कई युवा ज्ञापन लेकर पहुंचे। युवाओं ने अपनी मांग को लेकर जमकर आक्रोश प्रकट किया। जिसमें एसबीआई बैंक मैनेजर पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। युवाओं ने तहसीलदार शैतान लाल मीणा को ज्ञापन देकर आरोप है कि बैंक मैनेजर मनमजी कर रहा है। वह राजस्थान सरकार की योजना और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से जारी दस्तावेजों को ही फर्जी बता रहा है। बैंक मैनेजर ने जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के डिजिटल हस्ताक्षरों पर भी सवाल खड़े किए गए। उन्हें भी फर्जी बताया है।

यह भी पढ़ें : रीट भर्ती आंदोलन में नया मोड़! फिर गुर्जर समाज मांग को लेकर बवाल करेगा

बैंक मैनेजर लोगों को कटवा रहा है चक्कर

इस दौरान एक युवा कुलदीप धाकड़ ने आरोप लगाया कि उसका एक माह पहले उसका आवेदन स्वीकृत हो चुका है, लेकिन बैंक मैनेजर अपनी मनमर्जी कर रहा है। उसे बार-बार बैंक के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। आरोप है कि बैंक अधिकारियों के रवैये से स्वरोजगार शुरू करने के सपने टूट रहे हैं। बैंक में बार-बार परेशान किया जा रहा है। सरकारी दस्तावेजों को फर्जी बताया जा रहा हैं। इधर, बैंक मैनेजर दयाराम मीणा ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि आवेदन में केवाईसी और हस्ताक्षर संबंधी कमियां थीं, इस कारण उन्हें पूरा करने के लिए कहा गया। इस मामले में युवाओं ने तहसीलदार से बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : टोंक में धर्मांतरण पर बवाल! छात्र की मौत पर सर्व हिन्दू समाज का आक्रोश

राजस्थान में क्या सीएम बदलाव! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा संकेत

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!