युवक की पीठ पर पिटाई के निशान! फिर पूर्व मंत्री भड़के एसपी पर

युवक की पीठ पर पिटाई के निशान! फिर पूर्व मंत्री भड़के एसपी पर
Spread the love

झुंझुनू : राजस्थान के झुंझुनू के दबंग नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा अपने तेज तर्रार तेवरो के कारण चर्चा में रहते हैं। इस बीच एक दलित युवक के साथ बर्बर मारपीट के मामले में गुढ़ा का रोष देखने को मिला। दरअसल, एक दलित युवक के मजदूरी मांगने पर उसके साथ कुछ दबंगों ने निर्मम मारपीट की। युवक की पीठ मारपीट के बुरी तरह निशान है। जब पीड़ित युवक राजेंद्र गुढ़ा से मिला, तो उन्होंने घटना पर नाराजगी जताई और झुंझुनू के एसपी को फोन लगा दिया। उन्होंने चेतावनी दी की यदि आपने कार्रवाई नहीं की, तो हम सीधे कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें : अमित शाह की सांचू पोस्ट पर हुंकार! पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी

एसपी को लगाया फोन और जताई नाराजगी

इस मामले को लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ ने पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा से फोन पर सीधी बातचीत कर मामले की जानकारी ली। इस पर गुढ़ा ने बताया कि यह मामला परसों का है, लेकिन पीड़ित उनके पास कल रात को आया। गुढ़ा ने बताया कि पीड़ित युवक पवन मेघवाल है, जो मजदूरी करता है। जब वह अपनी मजदूरी मांगने के लिए गया, तो कुछ प्रभावशाली लोगों ने उसके साथ निर्मम तरीके से पिटाई की। इसको लेकर वायरल वीडियो में खुद राजेंद्र गुढ़ा भी उसकी पीठ पर पिटाई के निशान दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हांेने कहा कि यह मामला गुढ़ा गोड़जी क्षेत्र से आया है, जहां लगातार दलित लोगों पर अत्याचार किए जा रहे हैं।

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के फोन पर मामला हुआ दर्ज

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने बताया कि पीड़ित जब पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने गया, तो पुलिस ने उसे भगा दिया। बाद में उन्होंने एसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो में राजेंद्र गुढ़ा चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं कि यदि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं करती है, तो वह सीधे कार्रवाई करेंगे। एसपी से बातचीत का उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : अपहरण, रेप फिर हत्या! अजमेर में मंगेतर की हैरान भरी वारदात

मजदूरी मांगने पर युवक के साथ मारपीट

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने बताया कि पीड़ित युवक रोज दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। वह काफी गरीब है। उसने काम करने के बाद जब मजदूरी मांगी, तो उसके साथ दबंगों ने यह बर्बरता की। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक बुरी तरह आहत और रो रहा था। उसके साथ मारपीट करने वाले कुछ प्रभावशाली लोग हैं। इस दौरान युवक के पीठ पर बुरी तरह चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उसके गुप्तांगों पर भी हमला किया गया। गुढ़ा ने एसपी को यहां तक कहा मैं इसे आपके पास भेज रहा हूं, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : गुर्जर नेता विजय बैंसला भड़के गुर्जरों पर! नौकरी चाहिए या भसड़

अमित शाह की सांचू पोस्ट पर हुंकार! पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!