गालीबाज मंत्री के बाद वन मंत्री दबंग! एसी चलाने पर पुलिसकर्मी पर भड़के

गालीबाज मंत्री के बाद वन मंत्री दबंग! एसी चलाने पर पुलिसकर्मी पर भड़के
Spread the love

सीकर/जयपुर : भजनलाल सरकार के मंत्रियों का दबंग अंदाज इन दिनों देखने को मिल रहा हैं। सहकारिता मंत्री गौतम दक के पुलिसकर्मियों को गालियां देने के बाद अब सीकर में वन मंत्री संजय शर्मा भी दबंग अंदाज में दिखे। दरअसल, वन मंत्री इसलिए भड़क गए कि पुलिस वाहन में ड्राइवर एसी चलाकर बैठा हुआ था। फिर क्या वन मंत्री संजय शर्मा ने ड्राइवर को नीचे उतार कर जमकर फटकार लगाई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वन मंत्री पुलिस ड्राइवर को नसीहत दे रहे हैं कि सरकारी पैसे और ईंधन की बर्बादी क्यों कर रहे हो? एक तरफ सीएम ईंधन बचाने के लिए संदेश दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें : हनुमान बेनीवाल बड़ा गुंडा! शिक्षा मंत्री मदन दिलावर यह क्या बोल गए

इतने बड़े आदमी हो, जो बिना एसी नहीं रह सकते गाड़ी में?

दरअसल, सीकर में वन मंत्री संजय शर्मा ने पुलिस सड़क किनारे खड़े पुलिस वाहन में एक पुलिसकर्मी को एसी चलाकर बैठे हुए देखा। इस पर उन्होंने पुलिस की गाड़ी खटखटाई और ड्राइवर को नीचे उतारा। साथ ही पुलिसकर्मी को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आदमी हो क्या? जो गाड़ी में एसी चला कर बैठे हो। एक तरफ सीएम कह रहे हैं कि ईंधन की बचत करो। इस दौरान संजय शर्मा ने पुलिसकर्मी को जमकर फटकार लगाई। पुलिसकर्मी चुपचाप सुनता नजर आया। उसने इसके लिए माफी भी मांगी। इस पर वन मंत्री फिर भड़क गए और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : पहली पत्नी बनी ख़ौफनाक कातिल! चंद घंटों में बोराड़ा सामूहिक हत्याकांड का खुलासा

वीडियो को लेकर यूजर्स दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं

इधर, वन मंत्री संजय शर्मा और पुलिसकर्मी के बीच की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग मंत्री का समर्थन कर रहे हैं कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जाना गलत है। जबकि कुछ यूजर्स पुलिसकर्मी के समर्थन में उतर गए। उनका कहना है कि भीषण गर्मी में तैनात पुलिस कर्मी यदि थोड़ी सी राहत पा लेता है, तो इसमें क्या हर्ज है? नेता भी तो गाड़ियों में घूम कर डीजल की बर्बादी करते हैं। उन्होंने वन मंत्री की इस हरकत पर नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें : गुर्जर नेता विजय बैंसला भड़के गुर्जरों पर! नौकरी चाहिए या भसड़

सहकारिता मंत्री ने भी पुलिस कांस्टेबल को गालियां दी

इधर, चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी में भी सहकारिता मंत्री गौतम दक की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मंत्री पुलिस कांस्टेबल के साथ अमर्यादित भाषा में बोलते नजर आए। इस दौरान मंत्री ने कांस्टेबल को कई भद्दी गालियां दी। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार मंत्री पुलिसकमियों से इसलिए नाराज थे कि उन पर उनके कार्यकर्ताओं से धमकी देकर वसूली करने का आरोप था। इस शिकायत को लेकर मंत्री ने डूंगला पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों को गालियां दी। इस घटना के समय डूंगला थाना के थाना प्रभारी शैतान सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मी नारायण और विष्णु मौजूद थे। इस घटना का 3 मिनट की रिकॉर्डिंग का यह ऑडियो वायरल हो रहा है। हांलाकि ‘द पाॅलिटिकल टाइम्स’ इसकी पुष्टि नहीं करता है। जिसमें मंत्री ने पुलिसकर्मियों को 17 गालियां दी। इधर, इस घटना के बाद मंत्री को आमजन बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। उनके इस व्यवहार को सभ्य समाज में अस्वीकार्य बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : युवक की पीठ पर पिटाई के निशान! फिर पूर्व मंत्री भड़के एसपी पर

युवक की पीठ पर पिटाई के निशान! फिर पूर्व मंत्री भड़के एसपी पर

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!