ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज! फिर झुंझुनू पुलिस पर भी हुई पत्थरों की बौछार

ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज! फिर झुंझुनू पुलिस पर भी हुई पत्थरों की बौछार
Spread the love

झुंझुनू/जयपुर : राजस्थान के झुंझुनू में गुरुवार को एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। इसको लेकर नवलगढ़ क्षेत्र के गोठड़ा श्री सीमेंट फैक्ट्री के सामने युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस एक दूसरे के सामने हो गए। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस को स्थिति सामान्य के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। वही ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव कर दिया।

यह भी पढ़ें : डकैत जगन गुर्जर की मौत में नया मोड़! पप्पू गुर्जर ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस में ग्रामीणों पर किया लाठी चार्ज

दरअसल, यह मामला बुधवार शाम से जुड़ा हुआ है। जब टोडपुर निवासी ओमप्रकाश धींवा बाइक से जा रहा था। इस बीच सीमेंट फैक्ट्री के सामने एक तेज रफ्तार से ट्रोले ने टक्कर मार दी। इस घटना में घायल ओम प्रकाश की मौत हुई। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में जमकर रोष व्याप्त हो गया। गुरुवार को ग्रामीण सीमेंट फैक्ट्री के सामने एकत्रित हो गए और उन्होंने जमकर बवाल काटकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ को देखकर काफी मात्रा में पुलिस बल भी पहुंच गया। मामला इतना बढ़ गया कि लोग जबरन फैक्ट्री में घुसने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें : बीसलपुर बांध जाने से पहले सावधान! कही पैंथर न कर दे अटैक

मुआवजा और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर प्रदर्शन

मृतक ओम प्रकाश को तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। मृतक के जाने के बाद उनके परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसको लेकर ही ग्रामीणों ने सीमेंट फैक्ट्री के बाहर जमकर बवाल किया। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री के मुख्य गेट से बाहर स्पीड ब्रेकर नहीं है, इसके कारण फैक्ट्री में आने जाने वाली भारी वाहन, डंपर तेज गति से आते हैं। ग्रामीणों ने हादसे की आशंका के चलते स्पीड ब्रेकर बनाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसको लेकर फैक्ट्री के सामने ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक मृतक के परिवार को मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल का सब्र दे गया जवाब! गुस्साए कृषि मंत्री हाई मीटिंग छोड़ निकले

जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार, कड़ी सुरक्षा के बीच बेटे ने दी मुखाग्नि

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!