CM भजनलाल की दो मंत्रियों को दो टूक चेतावनी! सुनकर सब रह गए सन्न

CM भजनलाल की दो मंत्रियों को दो टूक चेतावनी! सुनकर सब रह गए सन्न
Spread the love

ब्यावर/जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को ब्यावर जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने वीबी जी राम जी योजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देव माली गांव में किसानों के साथ मुलाकात कर उनके साथ चाय पी। इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो मंत्रियों, ब्यावर के विधायक और कलेक्टर को स्पष्ट चेतावनी दी। इसमें उन्होंने साफ कहा कि इस गांव में एक भी बेटी स्कूल से ड्रॉप आउट हुई, तो उसकी सारी जिम्मेदारी आपकी होगी। मुख्यमंत्री ने बाकायदा कलेक्टर को भी बुलाकर यह हिदायत दी। इस दौरान वहां मौजूद मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, अविनाश गहलोत और विधायक ने मुख्यमंत्री को इसके लिए भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज! फिर झुंझुनू पुलिस पर भी हुई पत्थरों की बौछार

बेटी ड्रॉप आउट हुई तो आपकी जिम्मेदारी

दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को ब्यावर जिले के देवमाली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान देवनारायण के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने किसान रामलाल गुर्जर के घर पहुंच कर उनसे आत्मीय मुलाकात की। साथ ही खाट पर बैठकर चाय पी। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ बातचीत भी की। इस बीच मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह, समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत को चेतावनी देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा आसपास के गांव से कोई भी बेटी स्कूल से ड्रॉप आउट होती है, तो उसकी सारी जिम्मेदारी आपकी होगी। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर को बुलाकर भी स्पष्ट निर्देश दिए। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें : डकैत जगन गुर्जर की मौत में नया मोड़! पप्पू गुर्जर ने किया बड़ा खुलासा

सीएम ने बेटियों को बताया भविष्य

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ब्यावर के कलेक्टर को भी तलब करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कहा कि इस गांव और आसपास से कोई भी बेटी ड्रॉप आउट नहीं होनी चाहिए। यह हमारा भविष्य है, इन बेटियों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत, मंत्री जवाहर सिंह, ब्यावर के विधायक और कलेक्टर को इस काम के लिए बराबर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही समय-समय पर आकर इसकी जांच करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 2047 के विकसित भारत का सपना देख रहे हैं। ऐसे में हमारे बेटे बेटियां अगर नहीं पढ़ेंगे तो यह सपना कैसे पूरा होगा?

यह भी पढ़ें : डकैत जगन गुर्जर की मौत में नया मोड़! पप्पू गुर्जर ने किया बड़ा खुलासा

बुजुर्ग महिला से करवाया का उद्घाटन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने नमो उपवन देवमाली में वीबी जी राम जी योजना के तहत पौधारोपण कार्य का बुजुर्ग महिला प्रेम देवी से उद्घाटन करवाया। इस दौरान सीएम ने जिला प्रशासन को गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। साथ ही, मंदिर तक रोपवे निर्माण की संभावनाओं को तलाशने के लिए भी निर्देशित किया। सीएम ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : गहलोत ट्रक चलाकर निकल जाए… यमुना जल समझौते पर मदन राठौड़ क्या बोल गए

ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज! फिर झुंझुनू पुलिस पर भी हुई पत्थरों की बौछार

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!