आधा दर्जन जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि! मौसम विभाग का अलर्ट

आधा दर्जन जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि! मौसम विभाग का अलर्ट
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच अब मानसून का दौर जोर पकड़ने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे आगामी 3 घंटे के लिए आधा दर्जन जिलों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। इसके अलावा करीब डेढ़ दर्जन जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी दी है।

राजस्थान बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज! फिर झुंझुनू पुलिस पर भी हुई पत्थरों की बौछार

आधा दर्जन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए अलर्ट में गुरुवार सुबह 10 बजे राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें अलवर, जयपुर, दौसा, करौली बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले शामिल है, जहां तीव्र मेघ गर्जन, ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर रफ्तार की तेज हवाएं चल सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम में बाहर नहीं निकलने और पेड़ों की शरण नहीं लेने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की दो मंत्रियों को दो टूक चेतावनी! सुनकर सब रह गए सन्न

डेढ़ दर्जन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के तहत इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इन क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इनमें झुंझुनू, सीकर, कोटपूतली, खैरथल तिजारा, डीग, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर, बांरा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर जिले शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार यह अलर्ट सुबह 10 बजे से आगामी 3 घंटे तक लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें : बीसलपुर बांध जाने से पहले सावधान! कही पैंथर न कर दे अटैक

डकैत जगन गुर्जर की मौत में नया मोड़! पप्पू गुर्जर ने किया बड़ा खुलासा

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,