मां-बाप पर हाथ उठाया, तो ठीक कर दूंगा, SDM के वीडियो ने दिल जीत लिया

मां-बाप पर हाथ उठाया, तो ठीक कर दूंगा, SDM के वीडियो ने दिल जीत लिया
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर के चौमूं एसडीएम आशीष शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी वायरल रील ने लोगों का दिल जीत लिया है। बुजुर्ग लोगों की सुनवाई के मामले में एसडीएम आशीष शर्मा का बेहद भावुक अंदाज सामने आया है। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक व्यक्ति को सीख दे रहे हैं कि ‘मां-बाप को कुछ नहीं कहोगे, यदि कोई मां-बाप पर हाथ उठाता है, तो उसको मेरे पास ले आना, मैं उसे ठीक कर दूंगा।’ बुजुर्ग माता-पिता के लिए एसडीएम लगातार लोगों को सेवा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जहां एक ओर आधुनिक समय में लोग बुजुर्ग माता-पिता की अपेक्षा करते हैं। वहीं एसडीएम का यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में फिर चिंकारा का शिकार! दो हिरणों की बेरहमी से हत्या

मां-बाप पर हाथ उठाया, तो उसको ठीक कर दूंगा

सोशल मीडिया पर वायरल रील में एसडीएम आशीष शर्मा जनसुनवाई शिविर में एक शिकायत पर नाराज हो गए। वह उस व्यक्ति को सीख देते हैं कि ‘कोई भी व्यक्ति मां-बाप पर अहसान नहीं करता है।’ इस बीच उनका एक कड़क अंदाज भी सामने आया। इसमें एसडीएम कहते हैं कि यदि कोई मां-बाप पर हाथ उठाता है, तो उसे मेरी कोर्ट ले आना। मैं उसे ठीक कर दूंगा। एसडीएम कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मां-बाप के लिए ऐसे नहीं बोलेगा। दरअसल, एक व्यक्ति अपने मां-बाप को लेकर एसडीएम को शिकायत कर रहा था। इसे सुनकर एसडीएम नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर बुजुर्ग माता-पिता की फिक्र करने का यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और लोग एसडीएम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! आतंक मचाने वाले इनामी बदमाशों को बीहड़ से दबोचा

बुजुर्ग महिला के साथ भी हुआ था वीडियो वायरल

इससे पहले एसडीएम आशीष शर्मा का एक वीडियो भी काफी चर्चा में रहा, जहां जनसुनवाई में एसडीएम एक बुजुर्ग महिला से देहाती भाषा में बात करते हुए नजर आए, जहां कहते हैं कि बहू बेटे गरम रोटी देते हैं या नहीं। अगर नहीं दे तो सीधे मेरे पास चले आना, क्योंकि अब तो जमीन भी उनके नाम कर दी है। बता दें कि एसडीएम आशीष कुमार शर्मा, जहां भी जाते हैं वहां उनका लगाव बुजुर्ग व्यक्तियों से अधिक देखने को मिलता है। यदि बुजुर्ग माता-पिताओं की उपेक्षा के मामले देखते हैं, तो वहां एसडीएम तत्काल कार्रवाई करते हैं।

चौमूं के लोग कर रहे हैं, जमकर तारीफ

एसडीएम आशीष शर्मा के चौमूं में पोस्टेड होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है। अपने त्वरित अंदाज के चलते कम समय में ही एसडीएम क्षेत्र में लोकप्रिय हो गए हैं।।लोगों का कहना है कि ऐसा एसडीएम पहली बार देखा है, जो बुजुर्ग लोगों की जल्द सुनवाई करते है और लोगों को जल्दी राहत प्रदान करते हैं। बता दें कि चौमूं के एसडीएम आशीष शर्मा की लोकप्रियता अब सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ती जा रही हैं।

‘रोटी नहीं मिले तो मेरे पास आ जाना’…सोशल मीडिया पर छा गए चौमूं SDM

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author