CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, तबेले में चलने वाली स्कूल का नया भवन 1 सितंबर से बनेगा, आशुतोष रांका ने दिया धन्यवाद

CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, तबेले में चलने वाली स्कूल का नया भवन 1 सितंबर से बनेगा, आशुतोष रांका ने दिया धन्यवाद
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर के बगरू में तबले में चल रही स्कूल के विवाद के मामले में आखिर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा एक्शन दिखाया हैं। इसके तहत अब रामपुरा के इस विद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य 1 सितंबर से शुरू होगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने शनिवार रात निर्देश जारी कर दिए हैं। इधर, मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद सीजेपी सहसंयोजक आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है और खुशी व्यक्त की। बता दें कि सीजेपी पर हुए हमले के बाद यह विवाद नेशनल लेवल की सुर्खियों में छा गया।

यह भी पढ़ें : अलवर में छात्राओं के साथ बांध में नहाते दिखे प्रिंसिपल, वीडियो वायरल तो मदन दिलावर ने किया सस्पेंड

1 सितंबर से शुरू होगा नवीन भवन का निर्माण

बता दें कि बगरू के रामपुरा की कंवरपुरा सरकारी स्कूल को लेकर बीते शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची सीजेपी कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट की। इस घटना पर दो दिनों से प्रदेश में जमकर बवाल मचा रहा। इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंभीरता दिखाते हुए शनिवार रात बड़ा एक्शन दिखाया। उन्होंने जर्जर स्कूल भवन के लिए नए आदेश जारी कर दिए है। जिसके तहत अब 1 सितंबर से स्कूल बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू होगा। नए भवन निर्माण के लिए विधायक कोष समेत दो अलग-अलग मदों से 18 लाख स्वीकृत किए गए है।

यह भी पढ़ें : ‘जिन्होंने हमें पीटा, वे बगरू विधायक के साथ बैठे थे’, CJP हमले पर आशुतोष रांका का दावा


CJP हमले पर आशुतोष रांका का दावा

आशुतोष रांका ने सीएम को दिया धन्यवाद

इधर, सीएम भजनलाल की घोषणा के बाद सीजेपी सह संयोजक आशुतोष रांका की प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सीएम भजनलाल के इस आदेश को लेकर धन्यवाद दिया और हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यही तो हमारी डिमांड है, हम यहां कोई वोट लेने नहीं आए हैं। हम केवल स्कूल को ठीक करवाना चाहते हैं, आपने स्कूल ठीक करवाने के लिए जो आदेश दिया हैं। वही तो हम चाहते थे। इस दौरान सीएम भजनलाल से यह भी कहा कि कल जो हिंसा हुई, उसमें जो भी पक्ष दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि हम भी दोषी हैं, तो हमें भी गिरफ्तार किया जाए, लेकिन इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो हम राजस्थान में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें : ‘भैंसों के तबेले में वर्ल्ड क्लास डिजिटल क्लासरूम’, मदन दिलावर पर आशुतोष रांका ने TV इंटरव्यू पर कसा तंज

पूरे घटनाक्रम में अब तक यह हुआ

बता दें कि बगरू के रामपुरा के कंवरपुरा स्कूल में शुक्रवार को सीजीपी के कार्यकर्ता निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस बीच आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी की घटना हुई। इस घटना के काफी वीडियो वायरल हुए। सीजेपी ने इस घटना के पीछे बीजेपी का हाथ बताया। इस मामले को लेकर बगरू के विधायक कैलाश चंद वर्मा की बयान बाजी भी सामने आई। जिसमें उन्होंने आशुतोष रांका को घटना के लिए जिम्मेदार बताया। इधर, शिवदासपुरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सुर्खियों में है। इस बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए सीएम भजनलाल ने जर्जर भवन को ठीक करवाने का आदेश जारी कर दिया।

‘NTA की औकात से बाहर पेपर करवाना है, तो मत करवाएं’, बिजली गुल होने पर ADM पर भड़कीं छात्राएं, आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम विवाद

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,