अलवर में छात्राओं के साथ बांध में नहाते दिखे प्रिंसिपल, वीडियो वायरल तो मदन दिलावर ने किया सस्पेंड

अलवर में छात्राओं के साथ बांध में नहाते दिखे प्रिंसिपल, वीडियो वायरल तो मदन दिलावर ने किया सस्पेंड
Spread the love

जयपुर/अलवर : राजस्थान के अलवर में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटना को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कड़ा एक्शन दिखाया। उनके निर्देश पर वहां के स्कूल प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। प्रिंसिपल लालचंद मीणा का छात्राओें के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नहाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रिंसिपल अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद घटना को लेकर जमकर विरोध हुआ। ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की मांग की थी। इसी को देखते हुए शिक्षा मंत्री के निर्देश पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, तबेले में चलने वाली स्कूल का नया भवन 1 सितंबर से बनेगा, आशुतोष रांका ने दिया धन्यवाद

अर्धनग्न अवस्था में छात्राओं के साथ पानी में नहाया प्रिंसीपल

यह वीडियो 15 अगस्त का बताया जा रहा है, जहां आरोपी प्रिंसिपल लालचंद मीणा कक्षा 9 से 12वीं तक कि छात्राओं के साथ अर्धनग्न अवस्था में भड़ेजा बांध के पानी में नहाते हुए दिखाई दिए। इसको लेकर कुछ ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो काफी बवाल हुआ। इस पर एक्शन दिखाते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर आरोपी प्रिंसिपल लालचंद मीणा को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान प्रिंसिपल को मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं। इधर, शिक्षा मंत्री की इस कार्रवाई पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें : डोटासरा ने बेटे के RAS इंटरव्यू में सिलेक्शन का पूरा राज बताया, अजमेर में विरोधियों को दिया करारा जवाब

यह था पूरा घटनाक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो 15 अगस्त का बताया जा रहा है। जब स्कूल में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रिंसिपल करीब 200 विद्यार्थियों को भड़ेजा बांध में तैराकी सिखाने के लिए ले गया। इस दौरान उनके साथ कोई भी महिला स्टाफ मौजूद नहीं था, जो इस घटना पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। इसके अलावा यह वह स्थान है, जो प्रतिबंधित है, क्योंकि यहां सरिस्का पार्क होने के चलते टाइगर की मूवमेंट लगातार रहती है। वहीं स्कूली बच्चे बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के पानी में उतरे। इससे उनकी जान जोखिम में हो सकती थी। इन सभी घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने असंतोष व्यक्त करते हुए जमकर बवाल किया था। इस मामले की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई दिखाई।

CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, तबेले में चलने वाली स्कूल का नया भवन 1 सितंबर से बनेगा, आशुतोष रांका ने दिया धन्यवाद

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author