‘NTA की औकात से बाहर पेपर करवाना है, तो मत करवाएं’, बिजली गुल होने पर ADM पर भड़कीं छात्राएं, आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम विवाद

‘NTA की औकात से बाहर पेपर करवाना है, तो मत करवाएं’, बिजली गुल होने पर ADM पर भड़कीं छात्राएं, आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम विवाद
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में शनिवार को आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम के दौरान सेंटर पर अचानक बिजली गुल हो गई। इस दौरान 15-20 मिनट तक बिजली गुल रहने से सिस्टम बंद हो गए। इससे परीक्षार्थी एग्जाम पूरा नहीं कर सके। सत्य साईं पीजी कॉलेज में परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नाराज छात्राएं मौके पर पहुंचे एडीएम पर जमकर नाराजगी व्यक्त करती है। इसमें छात्राएं एडीएम को कह रही हैं कि “NTA की औकात से बाहर पेपर करवाना है, तो मत करवाए।” इधर, परीक्षार्थियों के हंगामे के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अब परीक्षा फिर से नए सिरे से आयोजित होगी।


यह भी पढ़ें : ‘जिन्होंने हमें पीटा, वे बगरू विधायक के साथ बैठे थे’, CJP हमले पर आशुतोष रांका का दावा

एडीएम को छात्रों ने सुनाई खरी खरी

दरअसल, 22 अगस्त को NTA के जरिए आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया गया, जो कंप्यूटर बेस्ड था। इसके लिए जयपुर के सत्य साईं पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया, जहां सुबह 10 से 12 बजे तक पहली शिफ्ट में एग्जाम आयोजित किया गया। एग्जाम शुरू होने के बाद 15-20 मिनट तक अचानक बिजली बंद हो गई। इसके चलते कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए। परीक्षार्थियों ने इसके विरोध में जमकर हंगामा किया। इस दौरान परीक्षार्थियों से समझाइश करने आए एडीएम के समक्ष छात्रों ने अपना गुस्सा व्यक्त किया। बिजली गुल होने से नाराज हुई छात्राओं ने यहां तक कह दिया कि “अगर NTA की औकात से बाहर पेपर करवाना, हो तो मत करवाइए।” इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : ‘भैंसों के तबेले में वर्ल्ड क्लास डिजिटल क्लासरूम’, मदन दिलावर पर आशुतोष रांका ने TV इंटरव्यू पर कसा तंज

बिजली गुल होने से परीक्षार्थी हो गए थे बेहाल

बताया जा रहा है कि एग्जाम सेंटर पर करीब 200 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए। इनमें 49 विद्यार्थी बिजली कटौती के कारण परीक्षा पूरी नहीं दे सके। इसके कारण विद्यार्थियों में जमकर आक्रोश फैल गया। एग्जाम सेंटर से बाहर निकल कर विद्यार्थियों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान कुछ परीक्षार्थी रोते हुए बेहोश हो गए। बाद में उच्च अधिकारियों को विद्यार्थियों के इस हंगामे के बारे में बताया गया, जहां अब इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। फिर से 1 सितंबर को राजस्थान कॉलेज आफ इंजीनियरिंग फॉर वूमेन जयपुर में यह री एग्जाम आयोजित करने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें : डोटासरा की गहलोत से दूरी और पायलट से जुगलबंदी, राजस्थान कांग्रेस में नया समीकरण

क्या है NTA (एनटीए)

NTA यानि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, जो भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक स्वायत्त और विशेषज्ञ संस्था है, जो देश में नीट, जेईई, यूनिवर्सिटी एडमिशन, असिस्टेंट प्रोफेसर और रिसर्च फैलोशिप जैसी बड़ी परीक्षाओं का आयोजन करती है। इस एजेंसी का गठन नवंबर 2017 में किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य सीबीएसई और एआईसीटीई का बोझ काम करना और देश में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करना है। इसी एनटीए के माध्यम से ही आयुष पीजी एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

‘जिन्होंने हमें पीटा, वे बगरू विधायक के साथ बैठे थे’, CJP हमले पर आशुतोष रांका का दावा

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,