मजदूर को सांप ने काट लिया, फिर सांप को ही अस्पताल लेकर पहुंच गए

मजदूर को सांप ने काट लिया, फिर सांप को ही अस्पताल लेकर पहुंच गए
Spread the love

अलवर : राजस्थान के खैरथल तिजारा में शुक्रवार को बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक मजदूर को सांप ने काट लिया। इसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गई, लेकिन उसके साथी ने काटने वाले सांप को ही पकड़ लिया। इसके बाद अपने साथी और उस सांप को लेकर वह अस्पताल में पहुंच गया। इस दौरान अस्पताल में सांप को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। इधर, मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर रैफर कर दिया। वही सांप को अस्पताल में पकड़ कर ले जाने की घटना जमकर चर्चा में है।

मजदूर

सफाई करते समय सांप ने काटा मजदूर को

हैरान कर देने वाली यह घटना तिजारा के नीमली गांव में हुई, जब एक प्रवासी मजदूर सुबह कमरे की सफाई कर रहा था। इस बीच अचानक उसे किसी सांप ने काट लिया। इसकी सूचना लगते उसके साथी ने मजदूर को पहले तिजारा के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रैफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार अभी भी जारी है।

मजदूर

मजदूर का साथी सांप को ही पकड़ कर ले गया अस्पताल

पीड़ित मजदूर की पहचान बिहार निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है, जो तिजारा में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। घटना के समय उसका साथी मुस्ताक भी वहां मौजूद था। सलीम को सांप ने काटते ही मुस्ताक ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और समझदारी दिखाते हुए मौके पर मौजूद सांप को पकड़कर एक डब्बे में बंद कर डॉक्टरों को दिखाने के लिए अस्पताल ले गया। मुस्ताक का कहना है कि इससे डॉक्टरों को सही उपचार में मदद मिलेगी। डॉक्टरों ने सलीम को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए अलवर भेज दिया।

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, बस पलटकर कार पर गिरी फिर…

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author