होटल में जोर से बोलने पर विवाद! फिर युवकों में चले जमकर लात घुसे
जयपुर : राजधानी जयपुर में बीती रात एक होटल में विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह विवाद होटल में जोर-जोर से बात करने के चलते हुआ। इसके बाद आरोपियों और पीड़ित युवकों में जमकर संघर्ष शुरू हो गया। इस दौरान हमलावरों ने होटल में मौजूद युवकों को इतनी बुरी तरह से पीटा कि वह लहूलुहान हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : बाइक सवार बदमाशों का तांडव, दुकान में घुसकर डंडे-सरियों से तोड़फोड़
जोर-जोर से बात करने पर विवाद हुआ
हैरान कर देने वाली यह घटना श्याम नगर क्षेत्र से सामने आई है। जहां मेट्रो पिलर नंबर एक के सामने एक होटल में कुछ युवक खाना खा रहे थे। इस बीच खाना खाते समय के युवको के जोर-जोर से बात कर रहे थे। इसको लेकर विवाद की शुरुआत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शराब के नशे में थे। इस मामले में युवक रवि कुमार ने श्याम नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें : DGP से महिला पत्रकार का तीखा सवाल! क्या बुलडोजर एक्शन हैवानियत के लिए पर्याप्त
साथियों को बुलाकर लाठी डंडों से जमकर मारपीट
पीड़ित रवि ने बताया कि होटल में खाना खाने के बाद बाहर निकलते समय कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया। यह विवाद इनका इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाया और लाठी डंडों से उनके साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में आरोपियों ने उन युवकों को इतना पीटा कि वह खून से बुरी तरह लहूलूहान हो गए। होटल में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग छूटे। आरोप है कि बदमाशों ने होटल के केस काउंटर से हजारों की नगदी भी लूट ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इधर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर श्याम नगर थाना पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : डर के मारे पानी छोड़ दिया…पांचना बांध पर यह क्या बोले किरोड़ी लाल मीणा
बाइक सवार बदमाशों का तांडव, दुकान में घुसकर डंडे-सरियों से तोड़फोड़

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






