DGP से महिला पत्रकार का तीखा सवाल! क्या बुलडोजर एक्शन हैवानियत के लिए पर्याप्त
जयपुर : राजस्थान के श्रीगंगानगर में बीते दिनों 13 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना ने प्रदेश को झकझोर दिया। इस घटना को लेकर अभी भी सियासत में हलचल मची हुई है। इस बीच राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा को भी इस घटना पर तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक महिला पत्रकार ने हैवानियत की घटना को लेकर डीजीपी से बड़ा सवाल कर दिया। महिला पत्रकार की सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अधिकारी आवाक रह गए।
क्या बुलडोजर करवाई इस हैवानियत के लिए पर्याप्त
दरअसल, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने सोमवार को राजस्थान पुलिस अकादमी के समाचार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने प्रेस के सामने प्रदेश के 6 माह के अपराध के आंकड़े प्रस्तुत किया। इस बीच एक महिला पत्रकार नमिता शर्मा ने डीजीपी से सीधे बड़ा सवाल पूछ लिया। उन्होंने श्री गंगानगर में बीते दिनों 13 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ 32 जनों के गैंग रेप मामले का जिक्र किया। साथ ही सवाल किया कि इस मामले में बुलडोजर कार्रवाई से पीडित को न्याय मिल जाएगा? क्या पुलिस की प्राथमिकता रहेगी कि ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिली।
यह भी पढ़ें : बेखौफ बदमाशों की फायरिंग से दहले लोग, CCTV में कैद हुई वारदात
पुलिस का प्रयास जल्द न्याय मिले
महिला पत्रकार के सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि इस तरह के गंभीर मामलों में पुलिस केस ऑफिसर स्कीम में लेते है। ताकि जल्द से जल्द न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सके। उस केस को बेहतरीन तरीके से फॉलो अप कर मजबूत प्रमाण प्रस्तुत कर केस का डिस्पोजल करवाया जाए, ताकि न्यायालय उस प्रकरण को जल्द निपट सके और ऐसे लोगों को न्याय मिल सके।
यह भी पढ़ें : डर के मारे पानी छोड़ दिया…पांचना बांध पर यह क्या बोले किरोड़ी लाल मीणा
रोंगटे खड़े करते हैं वाली घटना थी श्री गंगानगर की
बता दें कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक 13 साल की बच्ची के साथ 32 हैवानों ने दरिंदगी की। मासूम बच्ची को खरीद फरोख्त करने के बाद होटल में मैनेजर और कर्मचारियों ने लोगों के सामने परोस दिया। इसके चलते एक दिन में मासूम बच्ची के साथ कई बार गैंगरेप हुआ। हैवानियत भरी इस वारदात में बच्ची दर्द के मारे तड़पती रही, लेकिन दरिंदों को उसे पर जरा भी तरस नहीं आया। इस मामले में पुलिस ने चार होटलों पर बुलडोजर कार्रवाई की। इसके अलावा 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : पीएम ने पीपल को खेजड़ी बताया! सोशल मीडिया पर फनी रील पर लोगों के चटकारे
बेखौफ बदमाशों की फायरिंग से दहले लोग, CCTV में कैद हुई वारदात

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






