डिप्टी सीएम की गोद में बच्चा! ट्रेन में दीया कुमारी को देख चौके लोग
जयपुर/अजमेर : पीएम मोदी के देश में ईंधन बचत की पहल को लेकर लगातार हलचल मची हैं। वहीं इस बीच राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा समेत मंत्री भी इस मुहिम में जुटेे हुए। हर दिन दिन मंत्रियों और नेताओं का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी रविवार को पीएम की पहल के चलते एक कदम आगे नजर आई। उन्होंने ट्रेन से सफर कर आमजन को संदेश देने की कोशिश की है। इस बीच ट्रेन के डिब्बे में अचानक डिप्टी सीएम दीया कुमारी को देखकर लोग चौंक गए और उनके मुख से अचानक निकल पड़ा…मैडम आप? इस दौरान डिप्टी सीएम दिया कुमारी का सरल अंदाज लोगों को लुभा गया। उन्होंने ट्रेन में सफर के दौरान लोगों से संवाद किया।
यह भी पढ़ें : मां बेटे ने नदी में लगाई छलांग! डबल सुसाइड कांड की यह वजह थी
डिप्टी सीएम को देखकर चौंक गए लोग
पीएम मोदी की पहल के चलते राजस्थान में बीजेपी सरकार में लगातार इसका अनुसरण देखा जा रहा है। शनिवार को भी सीएम भजनलाल शर्मा ने रात्रि चौपाल के चलते बस में अपने पूरे स्टाफ के साथ यात्रा की थी। जिसका संदेश ईंधन बचत था। इस बीच रविवार को डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी अनोखे अंदाज में नजर आई, जहां वह अजमेर जाने के लिए जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। जैसे से ही दिया कुमारी ट्रेन के डिब्बे में घुसी। उन्हें अचानक डिब्बे में देखकर लोग हैरान रह गए। बाद में दिया कुमारी एक परिवार के साथ साधारण तरीके से बैठी, जहां उन्होंने उनसे बातचीत की। इस बीच एक छोटे बच्चे को डिप्टी सीएम दिया कुमारी अपने गोद में सुलाते हुए नजर हुए भी नजर आई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें : गुर्जर सचिन पायलट का बहिष्कार करो! कुणाल गुर्जर मामले में उठी मांग
दीया कुमार ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की
इधर, अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम दीया कुमारी का स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद मीडिया से बातचीत में उन्होंने लोगों से अपील की है कि देश में आने वाले संकट को देखते हुए ईंधन बचत पर जोर देना आवश्यक है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने विपक्ष को राजनीति नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा समय में पेट्रोल डीजल आदि को लेकर संकट की स्थिति पैदा होने वाली है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पीएम मोदी की पहल के अनुसार लोगों को इसकी पालना करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली के ठहाके! विधानसभा में राज्यपाल की बात सुनकर

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






