विधानसभा गेट पर ताला देख भड़के डोटासरा, गेट पर चढ़े कांग्रेसी विधायकों को भी नसीहत दे डाली

विधानसभा गेट पर ताला देख भड़के डोटासरा, गेट पर चढ़े कांग्रेसी विधायकों को भी नसीहत दे डाली
Spread the love

Rajasthan Assembly News : राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को कांग्रेस के विधायकों को विधानसभा में घुसने नहीं देने के मामले में विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधायको ने मुख्य गेट पर धरना दिया। इस बीच कांग्रेसी विधायक मुख्य गेट पर चढ़कर उसे जोर-जोर से हिलाने लगे। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा उन विधायकों को ऐसा करने से रोका। इस बीच डोटासरा मीडिया से बातचीत के दौरान जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार विधायकों कोे विधानसभा में घुसने नहीं देगी, तो विधायक कहां पर जाएंगे? बीजेपी सरकार के राज में प्रदेश में भ्रष्टाचार, स्कूलों की बदहाली का आलम है। ऐसे में विधायक कहां जाकर अपनी आवाज उठाएंगे। डोटासरा ने इसे विधायकों का विशेषाधिकार हनन बताया।

यह भी पढ़ें : CJP आशुतोष रांका का आरोप : मदन दिलावर के निर्देश पर हुआ हमला, अब इस्तीफे पर होगी बात

शिक्षा मंत्री पर जमकर बरसे डोटासरा

इस दौरान मीडिया से बातचीत में डोटासरा शिक्षा मंत्री के नए आदेश के चलते जमकर बरसे। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री महा भ्रष्ट है और आरएएस के एजेंट है, जो केवल आरएसस के आदेश पर दुर्भावना पूर्वक राज्य में काम कर रहे हैं। उन्होंने ऐसा शिक्षा मंत्री देश में कभी नहीं देखा है। डोटासरा ने विधानसभा के मुख्य गेट पर तालाबंदी को लेकर जमकर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने सवाल करते हुए भजनलाल सरकार से कहा कि विधायकों के लिए गेट पर तालाबंदी कैसे की जा सकती है?

यह भी पढ़ें : अजमेर में 18 साल के भरोसे का धोखा, सोना और लाखों की नकदी लेकर ज्वेलर्स की दुकान से फरार कर्मचारी

विधायक गेट पर चढ़े, तो डोटासरा ने रोका

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। जब कांग्रेस के विधायक विधानसभा में घुसने लगे, तो उससे पहले ही मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। इसको देखकर विधायक आक्रोशित हो गए। इसमें कांग्रेस के तीन विधायक गेट पर चढ़कर जोर-जोर से हिलाने लगे। यह देखकर गोविंद सिंह डोटासरा ने उन विधायकों को रोका। उन्होंने कहा कि गेट फांदकर हारे हुए जाते हैं, हम तो जीते हुए विधायक हैं। हम तो सेल्यूट लेकर जाएंगे।

यह भी पढ़ें : बीजेपी वोट मांगने आए तो राम मंदिर चंदे का हिसाब मांगना, सांसद हरीश मीणा का बड़ा हमला

मदन दिलावर को बताया बदतमीज

डोटासरा ने मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा मंत्री को बदतमीज करार दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का भट्ठा बैठा दिया है। दिलावर राजनीतिक द्वेषता निकलने वाले और अनर्गल बयान बाजी करने वाले नेता हैं। जो आरएएस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और उनके आदेश मानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह केवल नफरत फैलाने का काम करते हैं।

विधानसभा गेट पर चढ़ गए दौसा विधायक, अशोक चांदना ने धक्के मार हटाए बेरिकेड्स, मानसून सत्र से पहले जोरदार हंगामा

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author