विधानसभा गेट पर चढ़ गए दौसा विधायक, अशोक चांदना ने धक्के मार हटाए बेरिकेड्स, मानसून सत्र से पहले जोरदार हंगामा

विधानसभा गेट पर चढ़ गए दौसा विधायक, अशोक चांदना ने धक्के मार हटाए बेरिकेड्स, मानसून सत्र से पहले जोरदार हंगामा
Spread the love

जयपुर : राजस्थान विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन ही गुरुवार को जमकर सियासी टेंपरेचर हाई रहा। कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनके इस्तीफे की मांग की। बीते दिनों उनके नए आदेश को लेकर विधानसभा के बाहर पुलिस और कांग्रेस विधायकों के बीच जमकर तीखी झड़प हुई। पुलिस और विधायकों के बीच धक्का मुक्की हुई। इस बीच विधानसभा का गेट बंद करने से कांग्रेस के कुछ विधायक गेट पर चढ़ गए और उसे तेज जोर-जोर से हिलाने लगे। इस बीच हिंडोली विधायक अशोक चांदना गुस्से में लाल हो कर बेरिकेड्स को धक्का मार कर हटाते हुए नजर आए। इस दौैरान दौसा के विधायक भी गेट लटक कर उसे जोर से हिलाते हुए नजर आएं।

यह भी पढ़ें :अजमेर में 18 साल के भरोसे का धोखा, सोना और लाखों की नकदी लेकर ज्वेलर्स की दुकान से फरार कर्मचारी

विधानसभा के गेट को बंद कर बेरिकेड्स लगाएं

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन ही जमकर हंगामा बरपा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बीते दिनों सरकारी स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक लगाई। इस आदेश के विरोध में कांग्रेस में जमकर आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेस के विधायक पोद्दार मूक बधिर स्कूल पहुंचे, लेकिन उन्हें नए आदेश के तहत पुलिस ने भीतर जाने से रोक दिया। इससे कांग्रेस के विधायक आक्रोशित हो गए और विधानसभा तक पैदल मार्च करते पहुंचे, लेकिन वहां भी पुलिस ने गेट बंद कर दिया। इससे विधायक बिफर गए, आक्रोशित कुछ विधायक गेट पर चढ़ गए। इनमें दौसा के विधायक डीसी बैरवा भी शामिल थे, जो जोर-जोर से गेट को हिलाने लगे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। इस दौरान विधायकों और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

यह भी पढ़ें :बीजेपी वोट मांगने आए तो राम मंदिर चंदे का हिसाब मांगना, सांसद हरीश मीणा का बड़ा हमला

राजस्थान विधानसभा कांग्रेस का हंगामा

हिंडोली विधायक ने बेरिकेड्स को धक्का मार कर हटाया

जब कांग्रेस के विधायक विधानसभा की गेट की तरफ घुसने का प्रयास कर रहे थे, तो पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर कांग्रेस के विधायकों का गुस्सा जमकर चढ़ गया। इस बीच हिंडोली के विधायक अशोक चांदना बेरिकेड्स को धक्का मार कर हटाते हुए नजर आए। उन्होंने वहां सुरक्षाकर्मियों से कहा कि ‘तुम विधायकोंको कैसे रोक सकते हो? तुम कौन हो,’ इस दौरान चांदना काफी आक्रोश में नजर आए। इस बीच दौसा के विधायक डीसी बैरवा भी बेरिकेड्स पर चढ़ गए।

यह भी पढ़ें :स्कूलों में मीडिया की एंट्री रोक पर गरजे टीकाराम जूली, बोले- ‘हिम्मत हो तो सरकार रोककर बताए’

टीकाराम जूली बोले, शिक्षा मंत्री है या मजाक

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट सहित नेता विधानसभा के गेट पर धरना देकर बैठ गए। टीकाराम जूली शिक्षा मंत्री पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि दिलावर जो उनकी मर्जी होती है, वह बोलते हैं। कभी महिला टीचरों को कपड़े पहनने की सलाह देते हैं। कभी उनके मोबाइल चेक करते हैं, कभी आदिवासियों के डीएनए टेस्ट की बात करते है। आखिर यह मंत्री है या मजाक। उन्होंने शिक्षा मंत्री के नए आदेश को ढक्कन कानून कहा। उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिए भाजपा अपने पाप ढक्कन की तरह छुपाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पीपलोदी में जो स्कूल गिरा था, वह आज तक नहीं बन पाया है। क्या सरकार की कोई जवाबदेही भी है या नहीं? राजस्थान के स्कूल लंबे समय से बदहाली में है, लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

अजमेर में 18 साल के भरोसे का धोखा, सोना और लाखों की नकदी लेकर ज्वेलर्स की दुकान से फरार कर्मचारी

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,