बगरू स्कूल विवाद : तबेले में पढ़ रहे बच्चे, मालिक ने बताई स्कूल की पूरी कहानी
Attack ON CJP जयपुर : राजधानी जयपुर के बगरू में जिस स्कूल के निरीक्षण को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। इसको लेकर तबेले के मालिक एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। हालांकि ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ इसकी पुष्टि नहीं करता हैं। इस वीडियो में तबेले के मालिक ने दावा किया है कि जहां पर यह स्कूल चल रही है। यह उसके भैंसों का तबेला है, जहां करीब 3 सालों से बच्चे बैठकर पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। उन्होंने ने बताया कि सरकारी स्कूल भवन जर्जर अवस्था में है। जिसके कारण बच्चों को भैंस के तबेले में पढ़ने पढ़ रहा है। बता दें कि इसी स्कूल को लेकर बवाल की शुरुआत हुई है, जहां CJP कार्यकर्ता निरीक्षण करने जा रहे थे।
यह भी पढ़ें : CJP आशुतोष रांका का आरोप : मदन दिलावर के निर्देश पर हुआ हमला, अब इस्तीफे पर होगी बात
3 सालों से भैंसों के तबेले में चल रहा है स्कूल
सोशल मीडिया पर बगरू के कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल को लेकर तबेले के मालिक का वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने दावा किया कि जहां यह सरकारी स्कूल चल रहा है। उसके भैंसों का तबेला है, जहां करीब 3 साल से बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। तबले के मालिक ने खुद वीडियो में स्वीकार किया है कि जहां बच्चे पढ़ते हैं, वहां उनकी गाय भैंस बंधती है। उन्होंने भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।
यह भी पढ़ें : डोटासरा की गहलोत से दूरी और पायलट से जुगलबंदी, राजस्थान कांग्रेस में नया समीकरण
5 सालों से क्षतिग्रस्त है, स्कूल का भवन
तबेले के मालिक ने बताया कि करीब तीन साल से यहां बच्चे पढ़ रहे हैं। उनसे जब इसका कारण पूछा, तो उन्होंने बताया कि स्कूल का भवन बुरी तरह जर्जर अवस्था में है। कमरों की छत टूटी हुई है, जो कभी भी बच्चों पर गिर सकती है। स्कूल के रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, इसलिए उन्होंने बच्चों को पढ़ने के लिए यह जगह दी है। इधर एक न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर जब इस स्कूल को लेकर वहां पहुंचे तो वहां मौजूद स्कूल के स्टाफ ने उन्हें रोक दिया और रिपोर्टिंग करने पर आपत्ति जताई।
यह भी पढ़ें : विधानसभा गेट पर चढ़ गए दौसा विधायक, अशोक चांदना ने धक्के मार हटाए बेरिकेड्स, मानसून सत्र से पहले जोरदार हंगामा
पापों को ढकने के लिए कानून लाई है बीजेपी
सीजेपी पर हमले की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नए आदेश को इंगित करते हुए कहा कि भाजपा अपने पापों को ढकने के लिए कानून ला रही है। स्कूलों की बदहाली सबको पता लगनी चाहिए। CJP यही काम कर रही है, उन्हें रोका जा रहा है। यह गलत है, उन्होंने हमले की घटना को अन्याय बताया। उन्होंने CJP पर हुए हमले पर कहा कि हमारे समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।
यह भी पढ़ें : अजमेर में 18 साल के भरोसे का धोखा, सोना और लाखों की नकदी लेकर ज्वेलर्स की दुकान से फरार कर्मचारी
रामपुरा कंवरपुरा के एक सरकारी स्कूल के दौरान CJP टीम पर हुए कथित हमले पर मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान सुना क्या pic.twitter.com/yw60fVKAVH
— Ashok Shera (@ashokshera94) August 21, 2026
मदन दिलावर की प्रतिक्रिया आई सामने
इधर, CJP पर हुई हमले की घटना के बाद अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा बच्चों को बेहतर शिक्षा और अच्छा माहौल देने का प्रयास कर रही है। इसके परिणाम राजस्थान में सर्वाधिक अंक लाने वालों में राजस्थान की सरकारी स्कूल है, जो कांग्रेस और CJP को सहन नहीं हो रही है, लेकिन राजस्थान की जनता इन लोगों को समझ गई है। लोग बगरू में भी लोग नहीं चाहते थे कि बच्चों के शिक्षा में कोई व्यवधान पैदा हो, इसलिए उन लोगों ने उन्हें बर्दाश्त नहीं किया। वहां इनका जबरदस्त विरोध किया गया। अब CJP और कांग्रेस मुंह छिपाकर भाग रहे, जो अपनी भड़ास मिटाने के लिए मेरा इस्तीफ़ा मांग रहे हैं।
CJP आशुतोष रांका का आरोप : मदन दिलावर के निर्देश पर हुआ हमला, अब इस्तीफे पर होगी बात

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






