जोधपुर में PM मोदी के दौरे से पहले यह कैसी चूक! दो महिलाएं बची बाल बाल

जोधपुर में PM मोदी के दौरे से पहले यह कैसी चूक! दो महिलाएं बची बाल बाल
Spread the love

जोधपुर/जयपुर : राजस्थान के जोधपुर में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर पीएम मोदी के दौरे से पहले बड़ी सुरक्षा में चूक सामने आई है। 4 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने वाले आधिकारिक उद्घाटन से पहले एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए है। इस दौरान रविवार को एयरपोर्ट की छत से एक भारी थर्माकोल शीट अचानक गिर गई। जिसकी चपेट में आने से दो महिलाएं बाल बाल बच गई। इस घटना से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। वहीं घटना को लेकर सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : बालोतरा रिफाइनरी में आग, फिर CM भजनलाल की मां सांभरा के हाजरी! जानिए चमत्कार का रहस्य

पीएम मोदी के उद्घाटन से पहले बड़ी चूक

बता दें कि 4 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी बालोतरा की रिफाइनरी उद्घाटन के लिए आएंगे। इससे पहले पीएम जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का अधिकारी उद्घाटन करेंगे। इस बीच रविवार को एयरपोर्ट में एक भारी थर्माकोल शीट अचानक नीचे गिर गई। वह तो गनीमत रही कि दो महिलाएं इस घटना में बार-बार बच गई, नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता था। थर्माकोल शीट गिरने की घटना से टर्मिनल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। जब भी उस समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई वीआईपी के मूवमेंट थे। इस घटना को बड़ी सुरक्षा में चूक बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि उद्घाटन से पहले ही एयरपोर्ट के टर्मिनल का यह हाल है, तो आगे जाकर क्या देखने को मिलेगा?

यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा! क्लास में छत गिर गई भरभराकर, होश उड़ जाएंगे देखकर

मुख्यमंत्री भजनलाल ने टर्मिनल का निरीक्षण किया

इधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 4 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने नवीन टर्मिनल का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के नवीन टर्मिनल का निरीक्षण कर एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट, लॉबी, वीआईपी लाउंज सहित विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में निर्देशित किया। साथ ही जिला कलक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें : आखिर CM भजनलाल ने पूरा किया वादा! जिस पर डोटासरा ने किया था बड़ा हंगामा

CM का होमवर्क पूरा! राजनीतिक नियुक्तियां की घोषणा कभी भी, किसका खुलेगा भाग्य

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author